Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये खास उपाय, समाज में मिलेगा सम्मान

सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये खास उपाय, समाज में मिलेगा सम्मान

सूर्यदेव की उपासना करने से जीवन में सफलता आती है। साथ ही समाज में सम्मान मिलता है। आइए जानते हैं सूर्येदेव से जुड़े उपायों के बारे में।

way to please Suryadev
inkhbar News
  • Last Updated: June 2, 2025 09:26:41 IST

नई दिल्ली। ऐसा माना जाता है कि जिस भी व्यक्ति पर सूर्य देव का आशीर्वाद होता है वह जीवन में बहुत तरक्की करता है। समाज में सम्मान और साख दिलाने के लिए सबसे अहम कारक सूर्यदेव होते हैं। ऐसे में लोग सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग उपायों को अपनाते हैं। आइए जानते हैं कि किन उपायों से कर सकते हैं भगवान सूर्यदेव को प्रसन्न।

रविवार के दिन व्रत करें

सूर्यदेव को खुश करने के लिए हर रविवार को उपवास करना चाहिए। इस दिन नमक का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लेना चाहिए। स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए। इसके बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए। सुबह के समय भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देने से आपका पूरा दिन अच्छा जाता है।

सूर्य मंत्र का जाप करें

कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सूर्यदेव के मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र का जाप करने से जीवन में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही सकारात्मकता का आगमन होता है। सूर्यदेव का मंत्र है- ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।
इस मंत्र का जाप करने से आपके मन को शांति मिलती है।

दान-पुण्य का काम करें

भगवान सूर्य का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हर रविवार को सुबह 8 बजने से पहले दान-पुण्य करें। दान में दी जाने वाली चीजें गुड़, जौ, तांबा और लाल फूल हो सकते हैं। इन चीजों को दान करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही घर का वातावरण सुखमय बना रहता है।

सूर्यदेव की पूजा करें

सूर्यदेव की कृपा प्राप्ति के लिए प्रतिदिन सूर्यदेव की पूजा करनी चाहिए। साथ ही उन्हें सच्चे मन से याद करना चाहिए। अगर आप सूर्यदेव के लिए आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। पूजा के दौरान भगवान सूर्य देव की आपरती करने से भी आपको लाभ मिलेगा।

लाल रंग के वस्त्र पहनें

ऐसा माना जाता है कि रविवार के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ होता है। रविवार के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करने से भगवान सूर्य प्रसन्न होते हैं। साथ आपकी मनोवांछित इच्छा पूरी होती है। सूर्य देव के दिन पूजा करना जीवन में तरक्की करने के लिए भी जरूरी है।

ये भी पढ़े

2 जून 2025, आज का राशिफल: सितारों की जुबानी जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे रहना है सावधान और किसके सितारे पहुंचाएंगे बुलंदी पर