नई दिल्ली: आज का दिन वृषभ, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। चंद्रमा का गोचर मीन राशि में पूर्वाभाद्रपद उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में होगा। चंद्रमा शुक्र और बुध के साथ मिलकर शुभ योग बना रहा है, वहीं गुरु का तीसरे भाव में होना भी शुभ संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा।
आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। कमाई के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आपका प्रभाव बढ़ेगा। हालांकि रिश्तेदारों से आर्थिक लेन-देन करने से बचें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी स्थिति आपके पक्ष में होगी।
आज आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। किसी रिश्तेदार की मदद से महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। व्यापार में किसी को उधार देने से बचें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है।
लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में मनचाहा कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे प्रसन्नता रहेगी। अगर परिवार में किसी से विवाद की स्थिति बनती है, तो शांत रहना ही उचित रहेगा।
आज का दिन अनुकूल रहेगा। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के लिए शुभ समय है। संपत्ति खरीदने से लाभ होगा। संतान के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें।
आज सुख-सुविधाओं की प्राप्ति से प्रसन्नता रहेगी। परिवार के सहयोग से कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। पिता की सेहत का ध्यान रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, संयम से काम लें।
आज सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। कुछ आवश्यक खर्चे होंगे, जिन्हें टालना मुश्किल होगा। संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नकारात्मक विचारों से बचें और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें।
आज अधिकारों और जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। परिवार से शुभ समाचार मिल सकता है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाम का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। घर का माहौल सुखद रहेगा।
आज भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। हालांकि अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आज का दिन लाभकारी रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की चाह बढ़ेगी, लेकिन साथ ही कमाई में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे, जिससे प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी भावनाएं दूसरों के सामने प्रकट करने से बचें।
आज मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना जरूरी है, नहीं तो काम अटक सकता है। शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा। दोस्तों और परिवार के साथ आनंद उठाएंगे। पिता और चाचा से सहयोग मिलेगा।
आज का दिन सुखद रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान की सफलता से प्रसन्नता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
आज का दिन आनंददायक रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। संतान और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
ये भी पढ़ें: कियारा-सिद्धार्थ ने फैंस को दी Good News, एक्ट्रेस जल्द ही बनेंगी मां, पोस्ट वायरल