Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • मकर, कुंभ, तुला के अलावा इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, बिगड़े काम बनेंगे, जीवन में कष्टों से मिलेगा छुटकारा

मकर, कुंभ, तुला के अलावा इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, बिगड़े काम बनेंगे, जीवन में कष्टों से मिलेगा छुटकारा

आज, 18 दिसंबर 2024, बुधवार के दिन, भगवान विष्णु की विशेष कृपा कुछ राशियों पर बरसने की संभावना है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का राशिफल

blessings of Lord Vishnu
inkhbar News
  • Last Updated: December 18, 2024 08:18:49 IST

नई दिल्ली: आज, 18 दिसंबर 2024, बुधवार के दिन, भगवान विष्णु की विशेष कृपा कुछ राशियों पर बरसने की संभावना है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का राशिफल:-

मेष

आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। परिवार के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

वृषभ

भगवान विष्णु की असीम कृपा से इस राशि के जातकों का जीवन आनंदमय रहेगा। जिस क्षेत्र में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।

मिथुन

आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के कई मार्ग खुलेंगे। ऑफिस में बॉस आपके प्रदर्शन से प्रभावित होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कर्क

भगवान विष्णु का आशीर्वाद इस राशि के जातकों पर बना रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। मेहनत के बल पर जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।

सिंह

श्रीहरि की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। जुझारू स्वभाव के कारण कठिन परिश्रम से भी पीछे नहीं हटेंगे।

कन्या

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला

भगवान विष्णु की कृपा से नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। सभी दुख-दर्द दूर होंगे। जीवन के सभी सुखों का आनंद प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यस्थल पर निर्देशों का पालन करने से लाभ होगा। घरेलू माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।

धनु

आज भाग्य साथ देगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का समर्थन मिलेगा, जिससे करियर में तरक्की करेंगे।

मकर

आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। यात्रा के योग बनेंगे।

कुंभ

आज ऑफिस में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। आय के नए स्रोत मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा।

मीन

लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पार्टनर के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं।

Also Read…

गृहमंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान, हर राज्य में लागू होगा UCC

250 साल पुराने मंदिर को खुलवाने की मांग, सच को छिपाने की हो रही थी साजिश, सर्वे में उठा पर्दा