Budh Gochar June 2025: 22 जून 2025 को बुध ग्रह का गोचर कर्क राशि में होने जा रहा है, जो आने वाले लगभग 70 दिनों तक तीन राशियों के लिए भारी साबित हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध का यह गोचर 30 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में 18 जुलाई को बुध वक्री होंगे और 11 अगस्त को पुनः मार्गी हो जाएंगे। इस परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन सिंह, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए यह गोचर करियर में उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। शनि की ढैय्या पहले से ही इन जातकों पर प्रभाव डाल रही है, और अब बुध का साथ मिलने से मुश्किलें दोगुनी हो सकती हैं। कार्यस्थल पर छोटी सी गलती भी बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव, खासतौर पर जीवनसाथी से मनमुटाव की संभावना है। झूठ बोलने से बचना होगा।
धनु राशि
धनु राशि पर भी शनि की ढैय्या का प्रभाव है। बुध का गोचर इन जातकों के लिए अचानक समस्याएं खड़ी कर सकता है। स्वास्थ्य संबंधी चिंता, करियर में अनचाहे बदलाव और वरिष्ठ अधिकारियों से टकराव की स्थिति बन सकती है। वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि दुर्घटना की संभावना है। परिजन भी आपके निर्णयों पर प्रश्न उठा सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को इस गोचर के दौरान अपने विरोधियों से खासतौर पर सतर्क रहना होगा। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं और कार्यों में अड़चन डाल सकते हैं। गलत संगति से बचना जरूरी होगा। आर्थिक नुकसान और समय की बर्बादी की आशंका है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। इन तीन राशियों के लिए आने वाले दिन आत्मनिरीक्षण और सतर्कता से भरे हो सकते हैं। ऐसे समय में धैर्य और विवेक से काम लेना ही सबसे अच्छा उपाय रहेगा।
अमेरिका में आसिम मुनीर ने खाया सुअर का मांस? लीक हुआ मेन्यू कार्ड, जानें क्या है सच्चाई?
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।