Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • Chandra Grahan on Holi: होली के दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए क्या होगा त्योहार पर इसका प्रभाव

Chandra Grahan on Holi: होली के दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए क्या होगा त्योहार पर इसका प्रभाव

नई दिल्ली। हर साल फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन का कार्यक्रम होता है और इसके अगले दिन होली मनाते हैं। इस साल 2024 में होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। लेकिन इस बार होली के रंग में भंग पड़ सकता है, क्योंकि इसी दिन साल 2024 का […]

Chandra Grahan on Holi
inkhbar News
  • Last Updated: January 28, 2024 21:02:42 IST

नई दिल्ली। हर साल फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन का कार्यक्रम होता है और इसके अगले दिन होली मनाते हैं। इस साल 2024 में होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। लेकिन इस बार होली के रंग में भंग पड़ सकता है, क्योंकि इसी दिन साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण(Chandra Grahan on Holi) भी लगेगा।

वैसे तो ग्रहण का लगना एकमात्र खगोलीय घटना है लेकिन धार्मिक शास्त्रों में इसे शुभ नहीं माना। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान कई प्रकार की नकारात्मक ऊर्जाएं निकलती हैं, जिसका प्रभाव संपूर्ण ब्रह्मांड पर पड़ता है। यही कारण है कि इस साल होली पर चंद्र ग्रहण का लगना शुभ नहीं माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि 25 मार्च को होली के दिन चंद्र ग्रहण कब लगेगा और होली पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?

होली पर होगा पहला चंद्र ग्रहण

हिंदू पंचांग के मुताबिक फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 25 मार्च 2024 को सोमवार के जिन साल का पहला चंद्रग्रहण(Chandra Grahan on Holi) लगेगा। जो कि सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

भारत में नहीं दिखेगा चंद्र ग्रहण

जानकारी के अनुसार, ये चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इस कारण भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा और इसका प्रभाव भी होली के त्योहार पर नहीं पड़ेगा। इसलिए आप बेफिकर होकर होली का त्योहार मना सकते हैं।

कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

इस साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। लेकिन इसे अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्से, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम, दक्षिणी नॉर्वे और स्विट्जरलैंड में देगा जा सकता है।

इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

25 मार्च को होली के दिन लगने वाले चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव होगा। ज्योतिष के अनुसार मिथुन, सिंह, मकर और धनु राशि के जातकों पर पहले चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- जानें किन चीजों के बिना अधूरी है सकट चौथ की पूजा, देखें सूची