Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • गर्भवती गांधारी के सामने दासी से संबंध बनाता था धृतराष्ट्र, कर बैठा इतना पाप कि आखिर में मिली ऐसी दर्दनाक सजा

गर्भवती गांधारी के सामने दासी से संबंध बनाता था धृतराष्ट्र, कर बैठा इतना पाप कि आखिर में मिली ऐसी दर्दनाक सजा

जन्म से अंधे धृतराष्ट्र के लिए गांधारी ने अपने आँखों पर पट्टी बांध ली थी ताकि उन्हें भी कुछ नहीं दिखाई दे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धृतराष्ट्र ने गांधारी के साथ छल किया था। उसने इतने पाप कर लिए कि आखिर में जलकर मौत हुई। आइये जानते हैं धृतराष्ट्र और उसके दासी की कहानी-

Dhritarashtra-Gandhari
inkhbar News
  • Last Updated: November 30, 2024 11:33:34 IST

Gandhari: पौराणिक समय में लड़ा गया सबसे बड़ा महायुद्ध महाभारत को माना जाता है। महाभारत काल के कई ऐसे रहस्य है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। 99 बलशाली पुत्रों की माता गांधारी का जीवन भी कम रहस्मयी नहीं था। जन्म से अंधे धृतराष्ट्र के लिए गांधारी ने अपने आँखों पर पट्टी बांध ली थी ताकि उन्हें भी कुछ नहीं दिखाई दे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धृतराष्ट्र ने गांधारी के साथ छल किया था। उसने इतने पाप कर लिए कि आखिर में जलकर मौत हुई। आइये जानते हैं धृतराष्ट्र और उसके दासी की कहानी-

पत्नी के साथ छल

जन्म से अंधे धृतराष्ट्र ने अपनी दासी के साथ सहवास किया था। गांधारी के पुत्र कौरव असल में कौरववंशी नहीं थे। गांधारी को महर्षि वेदव्‍यास से पुत्रवती होने का आशीर्वाद मिला हुआ था। कहा जाता है कि जब गांधारी गर्भवती थी तो धृतराष्ट्र ने अपनी दासी के साथ सहवास किया। इससे युयुत्‍सू नाम के एक पुत्र की प्राप्ति हुई। गांधारी के पहले से 99 पुत्र थे लेकिन युयुत्‍सू के जन्म के बाद कौरव 100 हो गए। युयुत्‍सू ने महाभारत युद्ध में पांडवों का साथ दिया था।

द्रौपदी चीरहरण होते देखा

इसके अलावा भी धृतराष्ट्र ने कई पाप किए। अपनी पत्नी गांधारी के परिवार को जेल में डाल दिया था। गांधार नरेश सुबल अपने सभी 100 बेटों के साथ जेल में तड़पने लगे क्योंकि उन्हें सही से खाना भी नहीं दिया जाता था। भूख की वजह से एक-एक करके सभी पुत्र मर गए सिर्फ शकुनि बच गया। आगे चलकर शकुनि कौरवों के विनाश का कारण बने। भरी सभा में द्रौपदी चीरहरण के समय धृतराष्ट्र खामोशी से बैठे रहे। अपने भाई के पुत्रों का हक़ भी मारा। हमेशा अधर्म का साथ दिया। महाभारत युद्ध के पश्चात वो भीम को मारना चाहते थे लेकिन कृष्ण ने बचा लिया। महाभारत युद्ध के 15 वर्ष बाद धृतराष्‍ट्र की जलकर मृत्यु हो गई थी।

 

 

आज बड़ा फैसला लेंगे शिंदे! बीजेपी की बढ़ी टेंशन, महाराष्ट्र में पलटेगा पूरा खेल

विधवा गांधारी से धृतराष्ट्र ने क्यों की शादी? कौन था दुर्योधन का पहला पिता