नई दिल्ली: आजकल हम खास अवसर से लेकर बिना वजह भी अपने करीबियों को कुछ ना कुछ उपहार देते रहते हैं, लेकिन क्या आपको पता है तोहफे में रूमाल देने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपके रिश्ते खराब हो सकते है।

जानें तोहफे देने के नियम

हिंदू धर्म के अनुसार किसी भी चीज की लेनदेन को लेकर कई नियम बनाये गए हैं। जिनका पालन करना बहुत जरूरी होता है। आपने देखा होगा कि कई बार जब भी हम किसी को रूमाल गिफ्ट करते हैं तो इसके लिए घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर मना करते हैं। हमें बहुत सोच विचार करने के बाद किसी को कुछ देना चाहिए। गिफ्ट्स के लिए आपको कई आइडिया और ऑपशन मिल जाएंगे, लेकिन शास्त्रों में बताया गया है कि कुछ चीजों को उपहार में देने से बचना चाहिए, क्योंकि जाने-अनजाने में दी गई गलत चीज़ों के कारण आपके आपसी सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। इसलिए उपहार का चयन बहुत सोच विचार करने के बाद ही करना चाहिए। आइए जानते हैं आखिर क्यों रूमाल गिफ्ट में नहीं देना चाहिए।

उपहार में रुमाल कभी ना दें

उपहार में कभी भी रूमाल नहीं देना चाहिए। अगर हम किसी को रूमाल गिफ्ट करते हैं तो ज्योतिष शास्त्र में इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया है। ये बातें सुनने में काफी अटपटी लग सकती हैं लेकिन अगर आप इसका ख्याल रखेंगे तो आप सुखी रहेंगे और भविष्य में होनी वाली अशुभ घटना से बच जाएंगे। माना जाता है कि रूमाल उपहार में देने से रिश्ते खराब होते हैं। उपहार में रूमाल पाने वाले के मन में निराशा की भावना उत्पन्न होती है। इसके साथ ही तोहफे में परफ्यूम, घड़ी, जूते-चप्पल, बैग और वॉटर फाउंटेन जैसी चीजे भी गिफ्ट करना अशुभ माना जाता है।

Also Read…

Ranji में भी फ्लॉप रहे Rohit Sharma, कप्तान कैसे दिलाएंगे भारत को ICC ट्रॉफी?