नई दिल्ली: भारतीय संस्कृति में कई मान्यताएं और परंपराएं हैं, जिनमें से कुछ के अनुसार सड़क पर पड़ी कुछ वस्तुओं को लांघना या छूना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है। विष्णु पुराण में सुख-समृद्धि और पवित्रता बनाएं रखने के लिए कई ऐसे नियम बताएं है। जिनका अनुसरण करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इन चीजों को भूलकर भी नहीं लाघंना चाहिए। आइए, जानते हैं ऐसी वस्तुओं के बारे में:-
1. नींबू-मिर्च
अक्सर लोग अपने घरों या दुकानों को बुरी नजर से बचाने के लिए नींबू-मिर्च का उपयोग करते हैं और बाद में इसे सड़क पर फेंक देते हैं। ऐसी वस्तुओं को लांघना या छूना नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकता है।
2. बालों का गुच्छा
सड़क पर बालों का गुच्छा दिखे तो उसे लांघने या छूने से बचना चाहिए, क्योंकि यह राहु ग्रह से संबंधित माना जाता है, जो जीवन में परेशानियां ला सकता है।
3. मृत जानवर
रास्ते में मृत जानवर या उनकी हड्डियां दिखें तो उन्हें पार करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा का संकेत हो सकता है।
4. जली हुई लकड़ी या राख
सड़क पर जली हुई लकड़ी या राख दिखे तो उसे लांघना या छूना अशुभ माना जाता है, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है।
5. पूजा सामग्री
कई बार लोग चौराहों पर अपने पितरों के लिए भोजन या पूजा सामग्री रखते हैं। ऐसी वस्तुओं को लांघना या छूना अपशकुन माना जाता है।
Alson Read…