Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर जरूर करें ये उपाय, भगवान खुद पधारेंगे आपके द्वार

राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर जरूर करें ये उपाय, भगवान खुद पधारेंगे आपके द्वार

आज का दिन भगवान राम की पूजा के लिए बेहद पावन माना गया है। पिछले वर्ष आज ही के दिन अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ था. इस बीच आज मंदिर की पहली वर्षगांठ पर श्रद्धालु बड़े उत्साह से घर और आंगन को सजा रहे हैं।

Ram Mandir Anniversary, Ayodhya
inkhbar News
  • Last Updated: January 22, 2025 08:46:42 IST

नई दिल्ली: आज का दिन भगवान राम की पूजा के लिए बेहद पावन माना गया है। पिछले वर्ष आज ही के दिन अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ था, साथ ही भगवान राम की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाया गया था। इस बीच आज मंदिर की पहली वर्षगांठ पर श्रद्धालु बड़े उत्साह से घर और आंगन को सजा रहे हैं। लेकिन घर सजाने के साथ- साथ अगर आप भी भगवान राम को प्रसन्न करना करना चाहते है, तो आज के दिन ये कुछ विशेष उपाय जरूर करें।

भगवान राम का अभिषेक और पूजा करें

सुबह पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें और भगवान राम की मूर्ति का पंचामृत से अभिषेक करें। इसके बाद उन्हें नए वस्त्र और आभूषण पहनाएं। भगवान राम और माता सीता की मूर्तियों को तुलसी के पत्ते और पीले फलों का भोग अर्पित करें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होगी और सुख-समृद्धि का वास होगा।

Ram Mandir Pran-Pratishtha First anniversary

मुख्य द्वार पर हल्दी का जल छिड़कें

स्नान के बाद मुख्य द्वार पर हल्दी मिश्रित जल छिड़कें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मुख्य द्वार को गेंदे के फूलों और आम के पत्तों से सजाएं। घर का मंदिर भी फूलों से सजाकर भगवान का स्वागत करें।

जरूरतमंदों को भोजन कराएं

इस शुभ दिन पर गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन करवाने से भगवान राम की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

तुलसी की पूजा करें

तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है। सुबह तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करें और शाम को घी का दीपक जलाएं। इससे रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक समृद्धि मिलेगी।

तुलसी

राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें

आज शाम के समय अपने घर के ईशान कोण में दीपक जलाएं और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। यह उपाय भगवान राम का आशीर्वाद पाने का सबसे सरल तरीका है। इससे न केवल आपके जीवन के आर्थिक संकट दूर होंगे, बल्कि करियर और व्यवसाय में भी उन्नति मिलेगी. आज के दिन के ये उपाय करने से भगवान राम की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ED को लगाई फटकार, लगाया 1 लाख का जुर्माना!

Tags