Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • दशहरे पर करें ये खास उपाय, नहीं रहेगी धन की कमी और मिलेगी सफलता!

दशहरे पर करें ये खास उपाय, नहीं रहेगी धन की कमी और मिलेगी सफलता!

: इस साल दशहरा 12 अक्टूबर 2024, शनिवार को मनाया जाएगा। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कहा जाता

Dussehra Upay and Totke
inkhbar News
  • Last Updated: October 7, 2024 22:52:00 IST

नई दिल्ली: इस साल दशहरा 12 अक्टूबर 2024, शनिवार को मनाया जाएगा। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कहा जाता है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था और भगवान राम ने लंकापति रावण को हराकर माता सीता को उसकी कैद से मुक्त कराया था। दशहरे के दिन कोई भी शुभ कार्य करना बेहद फलदायक माना जाता है। खासतौर से कुछ खास उपाय करके आप अपने जीवन में सुख, समृद्धि और तरक्की पा सकते हैं।

Dussehra Upay and Totke

Dussehra Upay and Totke

शमी के पेड़ से करें यह उपाय

दशहरे के दिन शमी के पेड़ से जुड़े उपाय बेहद लाभकारी माने जाते हैं। अगर इस दिन शाम को शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाया जाए, तो व्यक्ति को कानूनी समस्याओं से मुक्ति मिलती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

गरीबी दूर करने के उपाय

गरीबी से छुटकारा पाने के लिए दशहरे के दिन झाड़ू दान करना बेहद शुभ माना जाता है। आप शाम को माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए किसी मंदिर में झाड़ू का दान करें। इसके अलावा अपराजिता के पेड़ की पूजा भी बहुत फलदायी होती है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और दुश्मनों से भी छुटकारा मिलता है।

Sundar Kand

Sundar Kand

करियर में तरक्की के उपाय

अगर आप करियर या व्यापार में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो दशहरे के दिन सुंदरकांड का पाठ जरूर करें। मान्यता है कि सुंदरकांड का पाठ करने से तरक्की में आ रही सभी बाधाएं दूर होती हैं और आपकी सफलता की राहें खुलती हैं।

धन और खुशहाली के उपाय

दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन बहुत शुभ माने जाते हैं। माना जाता है कि इस दिन नीलकंठ के दर्शन करने से धन-संपत्ति बढ़ती है और जीवन में खुशहाली आती है।

सफलता पाने का उपाय

अगर आप लगातार मेहनत कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल रही, तो दशहरे के दिन पीले रंग के कपड़े में रेशेदार नारियल लपेटकर, साथ में जनेऊ और मिठाई लेकर किसी राम मंदिर में रखें। यह उपाय आपके तरक्की के रास्ते खोल सकता है और आपकी मेहनत को सफलता में बदल सकता है।

नोट: ये उपाय धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और इनका पालन व्यक्ति की आस्था पर निर्भर करता है।

 

ये भी पढ़ें: ये 6 लक्षण बता रहे हैं कि कलियुग का अंत निकट है, जानिए पुराणों की भविष्यवाणी

ये भी पढ़ें: अगर आपके अंदर हैं ये 4 लक्षण, तो आपकी किस्मत में लिखा है करोड़पति बनना!