Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • आज गुरुवार के दिन जरूर करें ये खास उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि, पैसों से भर जाएगी तिजोरी

आज गुरुवार के दिन जरूर करें ये खास उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि, पैसों से भर जाएगी तिजोरी

गुरुवार का दिन हिंदू धर्म में भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं, साथ ही धनलाभ के योग भी बनते हैं।

special remedies on Thursday
inkhbar News
  • Last Updated: December 19, 2024 11:17:10 IST

नई दिल्ली: गुरुवार का दिन हिंदू धर्म में भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं, साथ ही धनलाभ के योग भी बनते हैं। इन विशेष उपाय को करने से जीवन का बहुत से कष्टों से छुटकारा मिलता है।

सुख-समृद्धि के लिए उपाय

भगवान विष्णु की पूजा

गुरुवार की सुबह स्नान कर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा में पके केले, चने की दाल और गुड़ का भोग अर्पित करें। इसके बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

पीले वस्त्र धारण करना

गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें और हल्दी का तिलक लगाएं। यह उपाय करने से कारोबार में सफलता मिलती है और धनलाभ के योग बनते हैं।

केले के पेड़ की पूजा

भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ केले के पेड़ की भी पूजा करें। ऐसा करने से जीवन में चल रहे दुख और कष्ट समाप्त होते हैं।

जरूरतमंदों को दान

इस दिन जरूरतमंद लोगों को अनाज, कपड़े आदि का दान करें। यह कार्य करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में शांति बनी रहती है।

सुख- समृद्धि के लिए

गुरुवार के दिन जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। पूजा में पके केले, चान दाल और गुड़ का भोग लगाएं। इसके बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। इस उपाय को करने से घर में सुख- समृद्धि आती है और धन लाभ होता है।

जल्दी विवाह के लिए

हर गुरुवार के दिन जल्दी शादी के लिए स्नान के बाद पीले रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इस उपाय को करने से भी शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

Also Read…

सातवीं क्लास का स्टूडेंट हुआ मालामाल, बैंक अकाउंट में अचानक आए 87 करोड़ रुपए