नई दिल्ली: धन-संपत्ति की कामना हर व्यक्ति करता है, लेकिन कई बार मेहनत करने के बावजूद भी धन की बचत नहीं हो पाती या फिर आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो घर में धन आगमन को बढ़ाने और आर्थिक संकट को दूर करने में सहायक हो सकते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में धन की बरसात हो, तो बस कुछ बुधवार तक यह छोटा सा उपाय जरूर करें।
बुधवार का दिन बुद्ध ग्रह का होता है, जिसे व्यापार, बुद्धि और धन का कारक माना जाता है। इस दिन सही उपाय करने से व्यक्ति के जीवन में समृद्धि आती है, अटके हुए काम बनने लगते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। अगर आप लगातार सात बुधवार तक यह आसान उपाय कर लें, तो घर में धन की वर्षा होने लगती है।
1. बुधवार के दिन गाय को हरा चारा और गुड़ खिलाएं। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है और आर्थिक कष्ट दूर होते हैं।
2. गणपति जी को हरी मूंग की दाल और गुड़ का भोग लगाएं। बुद्ध ग्रह गणपति जी से जुड़े होते हैं, इसलिए उनका पूजन आर्थिक समृद्धि लाने में सहायक होता है।
3. घर में तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं। यह उपाय न केवल धन वृद्धि के लिए लाभकारी है, बल्कि पारिवारिक सुख-समृद्धि भी बढ़ाता है।
4. बुधवार के दिन हरे वस्त्र धारण करें। यह उपाय बुध ग्रह की ऊर्जा को सकारात्मक बनाता है और व्यवसाय में सफलता दिलाने में मदद करता है।
5. बाजार में जाकर किसी गरीब को हरी मूंग दान करें। यह उपाय आपकी कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बुध ग्रह जब अशुभ स्थिति में होता है तो व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस ग्रह को मजबूत करने के लिए हरे रंग से जुड़ी चीजों का दान करना, गाय को भोजन कराना और गणेश जी की पूजा करना बेहद प्रभावी उपाय माने जाते हैं। यह उपाय लगातार सात बुधवारतक करें। पहले बुधवार से ही आपको सकारात्मक परिवर्तन महसूस होने लगेंगे और सातवें बुधवार तक घर में धन-संपत्ति का अंबार लगने लगेगा।
Also Read…