Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • अचानक धन की प्राप्ति के लिए अपनाएं ये अचूक तरीके, राशि के अनुसार मिलेगा लाभ

अचानक धन की प्राप्ति के लिए अपनाएं ये अचूक तरीके, राशि के अनुसार मिलेगा लाभ

नई दिल्ली: सांसारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए धन बेहद आवश्यक होता है और आजकल के समय में पैसा एक बहुत बड़ी आवश्यकता बन गया है. शास्त्रों की बात करें तो इसमें भी मनुष्य के लिए चार पुरूषार्थ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष बताए गए हैं। यानी की यहां अर्थ का संबंध धन से […]

money
inkhbar News
  • Last Updated: July 27, 2022 17:52:54 IST

नई दिल्ली: सांसारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए धन बेहद आवश्यक होता है और आजकल के समय में पैसा एक बहुत बड़ी आवश्यकता बन गया है. शास्त्रों की बात करें तो इसमें भी मनुष्य के लिए चार पुरूषार्थ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष बताए गए हैं। यानी की यहां अर्थ का संबंध धन से है। धन मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, कहते हैं जिस व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है उसे सुख प्राप्त होता है। उसके जीवन में गरीबी नहीं आती है। जबकि इसी के ठीक विपरीत मां लक्ष्मी के रूठने पर व्यक्ति के जीवन में परेशानी व दरिद्रता बनी रहती है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में राशि के अनुसार, कुछ विशेष तरीके बताए गए हैं। ये उपाय बेहद सरल व कारगर होते हैं। ऐसे में आप भी अपनी राशि के अनुसार धन प्राप्ति के लिए ये उपाय कर सकते हैं। आइये जानते हैं उन उपायों को

 

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को धन प्राप्ति के लिए हर दिन सुबह सूर्य देव के दर्शन करना चाहिए। पूजा में लक्ष्मीनारायण का पाठ व भगवान को गुड़ वाली खीर का भोग लगाना चाहिए। इससे आपको धन लाभ होगा।

वृष राशि

वृष राशि के लोगों को हर दिन सुबह भगवान शिव के दर्शन करना चाहिए और शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर साबुत चावल व पुष्प अर्पित करना चाहिए। इस उपाय करने से धन की समस्याएं दूर हो सकती हैं।

 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को हर दिन सुबह देवी लक्ष्मी या देवी दुर्गा के दर्शन करना चाहिए। वहीं बुधवार के दिन गणपति जी को लाल पुष्प व मीठा जैसे की लड्डू अर्पित करना चाहिए। इस उपाय से बुध देव आपके विघ्नों को दूर करेंगे और आपको धन लाभ तुरंत होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को रोज सुबह भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करना चाहिए और पूजा में उन्हें तुलसी पत्र, मिश्री व माखन का भोग लगाना चाहिए। इस उपाय को करने से आपको धन का लाभ होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को हर सुबह भगवान सूर्य नारायण के दर्शन करने चाहिए इसके अलावा आप लाल गुलाब के पुष्प हनुमान जी के चरणों से स्पर्श कराकर पर्स में रखें। इससे आपको पैसे का लाभ होगा।

 

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को नित्य सुबह भगवान गणेश जी के दर्शन करने चाहिए और देवी दुर्गा जी को सफेद चावल अर्पित करना चाहिए। यह उपाय आपक लिए बेहद कारगर सिद्ध होगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को भगवान लक्ष्मीनारायण जी को कमल का पुष्प अर्पित करना चाहिए और मंगलवार के दिन हनुमान जी को पांच बूंदी के लड्डू अथवा बूंदी की मिठाई का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि

 

वृश्चिक राशि वालों को तुलसी के पौधे को किसी विष्णु मंदिर में लगाना चाहिए। यदि आप व्यापारी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं तो यात्रा करने से पहले श्री राम स्तुति का पाठ करें। इससे आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि वालों को सुबह हनुमान जी का दर्शन करना चाहिए और बृहस्पतिवार के दिन पीपल के नीचे मिठाई रखनी चाहिए। इसके अलावा आपको रोजाना पीले चंदन का तिलक भी लगाना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वालों को नित्य सुबह देवी गायत्री का दर्शन करना चाहिए और सभी जरुरी काम से पहले सफेद रंग के पुष्प को अपने साथ लेकर जाना चाहिए। यह उपाय आपको धन में कामयाबी दिला सकता है।

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के वालों को केले के पेड़ के नीचे शुद्ध देसी घी का दीपक जलाना चाहिए और सभी महत्वपूर्ण काम से पहले हनुमान जी को मीठा पान चढ़ाना चाहिए।

 

मीन राशि

मीन राशि वाले भगवान विष्णु को केसर का तिलक करना चाहिए, फिर वही तिलक अपने माथे पर भी लगाएं। साथ ही देवी माँ लक्ष्मी को पेठे का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपको धन लाभ होगा।

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी लोक मान्यताओं पर आधारित है. इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए इनख़बर किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं करता है.)

 

यह भी पढ़ें :

बीजेपी MYY फॉर्मूला: पीएम मोदी राजस्थान बीजेपी की लगाएंगे नैया पार, चुनावों में फिर ‘MYY’ फॉर्मूला बनेगा संकटमोचन

भारत में ओमिक्रोन सबवैरिएंट BA.4 का पहला केस मिला, इन्साकाग ने की पुष्टि, जानें क्या है ये नया वैरिएंट?