Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • गूगल मैप ने सुलझाई रामायण की गुत्थी, लंका से 21 दिन में अयोध्या पहुंचे श्रीराम

गूगल मैप ने सुलझाई रामायण की गुत्थी, लंका से 21 दिन में अयोध्या पहुंचे श्रीराम

नई दिल्ली:  श्रीराम के अस्तित्व को लेकर चल रही बहस में गूगल मैप ने एक दिलचस्प तथ्य सामने रखा है। श्रीराम को काल्पनिक कहने वालों के विपरीत, गूगल मैप पर लंका से अयोध्या तक की यात्रा का समय पुराणों में वर्णित 21 दिनों के समान पाया गया है। श्रीरामायण में उल्लेख है कि रावण को […]

Google map, Distance from lanka to ayodhya, Shree ram
inkhbar News
  • Last Updated: October 16, 2024 23:49:46 IST

नई दिल्ली:  श्रीराम के अस्तित्व को लेकर चल रही बहस में गूगल मैप ने एक दिलचस्प तथ्य सामने रखा है। श्रीराम को काल्पनिक कहने वालों के विपरीत, गूगल मैप पर लंका से अयोध्या तक की यात्रा का समय पुराणों में वर्णित 21 दिनों के समान पाया गया है। श्रीरामायण में उल्लेख है कि रावण को पराजित कर और सीता माता को छुड़ाने के बाद, श्रीराम को लंका से अयोध्या लौटने में 21 दिन लगे थे, जिस दौरान अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। इसी घटना की स्मृति में दिवाली मनाई जाती है।

लंका से अयोध्या की दूरी

गूगल मैप पर ‘बाइ वॉक’ फीचर के अनुसार, लंका की राजधानी से अयोध्या तक की दूरी 3,125.6 किलोमीटर है, जिसे पैदल तय करने में लगभग 542 घंटे यानी करीब 21 दिन और 10 घंटे लगते हैं। इस जानकारी को सोशल मीडिया पर मुकुल देखाने ने शेयर किया, जिन्होंने गूगल मैप का उपयोग करके यह विश्लेषण किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि दशहरा के 21 दिन बाद दिवाली मनाने का कारण यही है कि श्रीराम को लंका से अयोध्या लौटने में 21 दिन लगे थे। गूगल मैप पर यह तथ्य देखकर वे हैरान रह गए।

21 Days To Travel From Srilanka To Ayodhya

यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

इस ट्वीट पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ ने कहा कि श्रीराम की पवित्र यात्रा और युद्ध को गूगल मैप के जरिये सरल बनाना उचित नहीं है, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि उस समय के रास्ते और वर्तमान के मार्गों में अंतर हो सकता है। वहीं कई लोग मानते हैं कि श्रीराम और उनके साथी लंका से अयोध्या पुष्पक विमान से लौटे थे। हालांकि कुछ अन्य लोग पैदल मार्ग को सही मानते हैं और इस पर सबूत भी प्रस्तुत किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: ब्लिंकिट कर्मचारियों को बड़ा झटका, बदल गई नोटिस पीरियड पॉलिसी