नई दिल्ली: इस साल का आखिरी गुरु पुष्य योग(Guru Pushya Yog 2023) 29 दिसंबर 2023 को है। बता दें कि इस योग में किए गए कार्यों में सफलता और शुभता में काफी वृद्धि होती है। इस दौरान व्यक्ति को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। यह व्यापार, नक्षत्र खरीदारी के कार्यों के लिए विशेष फल देने वाला योग होता है।

2023 दिसंबर में गुरु पुष्य नक्षत्र कब है ?

29 दिसंबर 2023 से शुरुआत होगी गुरु पुष्य नक्षत्र(Guru Pushya Yog 2023) की। बता दें कि प्रात: 01.05 पर होगी और समाप्ति 30 दिसंबर 2023 को प्रात: 03.10 पर होगी। वहीं 29 दिसंबर को पूरे दिन खरीदारी के शुभ मुहूर्त है।

पुष्य नक्षत्र है लाभकारी

गुरु पुष्य नक्षत्र(Guru Pushya Yog 2023) के दौरान गुरु बृहस्पति और कर्म के ग्रह शनि का शासन होता है। देवगुरु बृहस्पति को पद-प्रतिष्ठा, सफलता, ऐशवर्य शुभ और समृद्धि का स्वामी माना गया है। किसी भी तरह के शुभ काम करने के लिए यह नक्षत्र बहुत अचछा माना जाता है।

गुरु पुष्य नक्षत्र में क्या करना चाहिए

  • किसी भी नए कार्य की शुरुआत जैसे कि- भूमि-भवन, वाहन, सोने-चांदी के आभूषण, बही खाते आदि की खरीदी के लिए गुरु पुष्य योग सर्वश्रेष्ठ हैं।
  • पुष्य नक्षत्र में गुरु से संबंधी चीजें जैसे- जमीन, पीतल का हाथी, सोना, दक्षिणावर्ती शंख खरीदने से लक्ष्मी आकर्षित होती है।
  • बता दें कि गुरु पुष्य योग के दिन खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं तो श्रीसूक्त का पाठ करें।

यह भी पढ़े: Rajasthan: धर्म की दिवार लांघ कर मुस्लिम विधायकों ने ली संस्कृत में शपथ, बालमुकुंदाचार्य का दिखा अलग रुप