नई दिल्ली: आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। चंद्रमा का सूर्य की राशि सिंह में संचार और गुरु के साथ बन रहा अमल योग कई राशियों के लिए विशेष फायदेमंद रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। चंद्रमा पंचम भाव में गोचर कर रहा है, जिससे कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। आयात-निर्यात के काम में भी लाभ होगा। संतान से खुशी मिलेगी और पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खानपान में संयम बरतें।

वृषभ राशि (Taurus)

आपके लिए आज का दिन सुखद अनुभवों से भरा रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और माता का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि घुटनों में दर्द जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में तालमेल बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन कुछ नया करने की प्रेरणा देगा। मित्रों और परिचितों से मदद मिलेगी। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक बदलाव आएंगे। वैवाहिक जीवन में आनंद रहेगा। निर्णय लेते समय सावधानी बरतें और खर्चों को संतुलित रखें।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। धन संचय में सफलता मिलेगी और फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार में शांति और सहयोग बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

चंद्रमा और गुरु के शुभ योग से आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और सम्मान में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने या यात्रा का प्लान बन सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

आज आपको अपने खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है। चंद्रमा द्वादश भाव में गोचर कर रहा है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। कला और रचनात्मकता का कार्यक्षेत्र में फायदा मिलेगा।

तुला राशि (Libra)

आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभकारी होगी। भविष्य के लिए निवेश की योजना बना सकते हैं। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा। लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक मीटिंग में आपका प्रभाव बढ़ेगा और बड़ी डील मिलने की संभावना है। विचारों को स्पष्ट रूप से रखें। परिवार के साथ समय सुखद बीतेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। व्यवसाय में आर्थिक प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में तकनीकी समस्याओं का समाधान मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन अनुकूल रहेगा। विरोधी शांत रहेंगे और आपके प्रभाव क्षेत्र का विस्तार होगा। बड़े फैसले लेते समय जल्दबाजी से बचें। पारिवारिक तालमेल बना रहेगा। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाएं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कार्यक्षेत्र में मेहनत से सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यवसाय में बदलाव के संकेत हैं। परिवार के साथ यात्रा का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में सहयोग और समझदारी दिखाएं। साझेदारी के कार्यों में लाभ होगा।

मीन राशि (Pisces)

आज आपको शत्रुओं से सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें, अन्यथा प्रतिद्वंद्वी इसका लाभ उठा सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक संबंधों में स्नेह बढ़ेगा। लोन के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये असरदार उपाय, घर में कभी नहीं होगी पैसों की तंगी, बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी