Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • क्या आपके घर में छुपा है खज़ाना? सपने में दिखे ये संकेत तो समझ जाएं

क्या आपके घर में छुपा है खज़ाना? सपने में दिखे ये संकेत तो समझ जाएं

नई दिल्ली: प्राय: सुबह उठने के बाद रात में देखे गए सपने व्यक्ति को याद नहीं रहते। लेकिन कई बार कुछ सपने ऐसे होते हैं जो दिमाग में घर कर जाते हैं। ऐसे में हम इन सपनों का अर्थ जानने की कोशिश करते हैं कि मूल रूप से सपनों के माध्यम से हमें क्या संकेत […]

क्या आपके घर में छुपा है खज़ाना? सपने में दिखे ये संकेत तो समझ जाएं
inkhbar News
  • Last Updated: February 4, 2023 16:41:32 IST

नई दिल्ली: प्राय: सुबह उठने के बाद रात में देखे गए सपने व्यक्ति को याद नहीं रहते। लेकिन कई बार कुछ सपने ऐसे होते हैं जो दिमाग में घर कर जाते हैं। ऐसे में हम इन सपनों का अर्थ जानने की कोशिश करते हैं कि मूल रूप से सपनों के माध्यम से हमें क्या संकेत मिल रहा है। इनमें से कुछ सपने व्यक्ति को माँ लक्ष्मी के आने और जाने का संकेत देते हैं।

इसी क्रम में आज हम ऐसे सपनों के बारे में जानेंगे, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि व्यक्ति के घर में छुपा हुआ खजाना रखा है। कहा जाता है कि सभी लोग इतने भाग्यशाली नहीं होते कि उन्हें घर में छिपा हुआ खजाना मिल जाए। कहा जाता है कि जिन लोगों को धन की प्राप्ति होती है उन्हें अचानक कोई गुप्त खजाना मिल जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गुप्त खजाने को पाने से पहले इंसान किस तरह के सपने देखता है? नहीं, तो चलिए जानते हैं।

 

➨ खजाना मिलने से पहले मिलते हैं ये संकेत

स्वप्न शास्त्र के अनुसार खजाना मिलने से पहले व्यक्ति को बंद आँखों और खुली आँखों के कई संकेत मिलते हैं। लेकिन इन सपनों को समझना जरूरी है। ये छोटी-छोटी घटनाएँ व्यक्ति के जीवन में बड़े बदलाव का संकेत देती हैं। यदि कोई व्यक्ति सपने में कुआँ देखता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि उसे कोई गड़ा हुआ खजाना मिलने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आपको गड़ा हुआ खजाना मिलने वाला है तो आपको अक्सर सपने में कुआँ , छोटा कुआँ या खाई दिखाई देती होगी।

 

➨ सफेद साँप या सफेद नाग-नागिन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में सफेद साँप या सफेद नाग-नागिन का जोड़ा देखते हैं तो आप समझ जाएँ कि आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी। नाग पितर देवता के रूप में घूमते हैं और योग्य व्यक्ति को दर्शन देने आते हैं।

 

➨ फूल का दिखना

आपको बता दें, सपने में फूल देखना भी शुभ माना जाता है अगर कोई सपने में फूल देखता है तो इसका मतलब है कि उसे जल्द ही धन या खजाना मिलने वाला है।अगर आप सपने में इंद्रधनुष या कमल का फूल देखते हैं तो आप समझ जाएं कि 45 दिनों में आपकी किस्मत बदल जाएगी। जल्द ही आपको शुभ समाचार मिलेगा।

 

➨ सफ़ेद हाँथी का दिखाई देना

ज्योतिष शास्त्र में सपने में सफेद हाथी देखना भी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जहाँ सफेद हाथी दिखाई देता है, वहाँ धन दब जाता है। साथ ही हाथी के दांत से बनी चीजें सपने में पहनना भी शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्री इसे अचानक धन लाभ का योग मानते हैं।

 

➨ किस व्यक्ति मिलता है जमीन में गड़ा खजाना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भाग्यशाली लोग ही जमीन में खजाना गड़ा पाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि केवल शुद्ध हृदय वाले लोगों के पास ही ऐसे अवसर और संकेत होते हैं। जिन लोगों के मन में छल-कपट नहीं है, धोखा नहीं है, उन्हें ही यह धन प्राप्त होता है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों पर कुलदेवता की कृपा होती है। ऐसे लोगों को अक्सर सपने में सफेद सांप या जलता हुआ दिया दिखाई देता है। इन लोगों को गड़ा हुआ खजाना मिलता है।

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष व लोक मान्यताओं पर आधारित है. इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए इनख़बर किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं करता है.)

 

यह भी पढ़ें

 

Vastu Tips: पर्स में भी न रखें ये 4 चीजें, बना देगी कंगाल….. जानिये वजह

धर्म : जानिए धूप जलाने से मिलते हैं ये चमत्कारी फायदे!