नई दिल्ली। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व होता है। तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में तुलसी में जल चढ़ाने और दीपक जलाना शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में सूर्यास्त से पहले तुलसी के पास दीपक जलाना लाभकारी माना गया है। लेकिन शास्त्रों में तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने के कुछ खास नियम होते हैं। नियमों का ख्याल न रखने से पूजा के फल की प्राप्ति नहीं होती है। ऐसे में आइए जानते हैं तुलसी के पास दीपक जलाने के जरूरी नियम और उपाय।

सही दिशा में दीपक जलाएं

माना जाता है कि तुलसी के पास दीए को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मान्यता है कि सही दिशा में तुलसी के पास दीपक जलाने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विषम संख्या में दीपक जलाएं

शास्त्रों के मुताबिक तुलसी के पास 3 या 5 दीपक ही जलाने चाहिए। हमेशा विषम संख्या में ही दीपक प्रज्वलित करने चाहिए। अगर ऐसा संभव न हो, तो आप बाजार से एक चौमुखी दीपक लाकर भी जला सकते हैं। इस उपाय को करने से व्यक्ति के घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

दीपक में कौड़ी रखकर जलाएं

अगर आप जीवन में पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं, तो शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाएं। दीपक के साथ उसमें एक कौड़ी जरूर रख दें। हो सके तो दीपक में पीले रंग की कौड़ी डालें। ऐसा करना अत्यंत शुभ माना गया है। अब अगले दिन सूर्योदय से पहले कौड़ी को दीपक से निकालकर अपनी तिजोरी में रख दें। इस आसान उपाय को करने से पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा।

दीपक जलाकर रखने के नियम

ऐसा कहा जाता है कि तुलसी के पास दीपक को सही तरीके से रखना जरूरी है। शाम को दीपक जलाते समय उसे तुलसी पीढ़ा के नीचे रखें। दीपक को पीढ़ा के ऊपर रखना किसी के शरीर पर दीपक रखने के बराबर माना जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। ऐसा करने से वह आपके घर से भी चली जाती हैं। ऐसे में दीपक जलाते समय इस बात का ध्यान रखें।

तुलसी के पत्ते न तोड़े

मान्यताओं के अनुसार शाम के समय तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए। न स्पर्श करना या उसमें जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही आपको धन की हानि भी हो सकती है। ऐसे में हमेशा गोधूलि बेला के समय ही तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए।

ये भी पढ़े

निर्जला एकादशी पर व्रत खंडित होने से बचाने के लिए करें ये उपाय, होगी इच्छाओं की पूर्त