नई दिल्ली: हर साल मकर संक्रांति से एक((Lohri 2024)) दिन पहले लोहड़ी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 14 जनवरी को लोहड़ी मनाई जाएगी। सिख समुदाय के लोग बड़े ही उमंग से लोहड़ी का त्योहार मनाते हैं। इस दिन रात को आग जलाई जाती है, फिर उस आग के चारों ओर परिक्रमा की जाती है। परिक्रमा करते समय आग में , रेवड़ी, तिल, मूंगफली और गुड़ चढ़ाया जाता है। इस दिन रवि योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं। लोहड़ी का पर्व किसानों के लिए खास माना जाता है।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य देव 15 जनवरी (Lohri 2024) को देर रात धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे इसलिए इस साल 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। जिससे एक दिन पहले लोहड़ी त्योहार मनाया जाता है। इसलिए इन शुभ मुहूर्त में ही लोहड़ी की पूरे विधि-विधान से पूजा करें।
जानकारी दे दें कि लोहड़ी में जलाई गई अग्नि (Lohri 2024) को बहुत ही पवित्र माना जाता है। लोहड़ी के दिन अग्नि में रेवड़ी, गजक, मूंगफली, गन्ना, फूल, मेवे, नारियल चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है।
लोहड़ी के दिन जरूरतमंदों और गरीबों को दान जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गाय को उड़द दाल और चावल खिलाने से गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है और ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।
ये भी पढ़ें :