Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • बस 12 दिन रह लो गरीब! जुलाई लगते ही खजाने से भर जाएगी इन 5 राशि वाले लोगों की तिजौरी, आधा दर्जन ग्रह गोचर खोल देंगे किस्मत के द्वार

बस 12 दिन रह लो गरीब! जुलाई लगते ही खजाने से भर जाएगी इन 5 राशि वाले लोगों की तिजौरी, आधा दर्जन ग्रह गोचर खोल देंगे किस्मत के द्वार

Lucky Zodiac Signs July 2025: जुलाई 2025 का महीना राशियों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। इस महीने 6 बड़े ग्रह अपनी स्थिति बदलने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों की किस्मत करवट ले सकती है।

Lucky Zodiac Signs July 2025
inkhbar News
  • Last Updated: June 19, 2025 12:16:28 IST

Lucky Zodiac Signs July 2025: जुलाई 2025 का महीना राशियों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। इस महीने 6 बड़े ग्रह अपनी स्थिति बदलने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों की किस्मत करवट ले सकती है। खास बात यह है कि इन ग्रहों के गोचर से करियर, आर्थिक स्थिति और निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

इन पांच राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 9 जुलाई को देवगुरु बृहस्पति उदय होंगे। इसके बाद 13 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि 18 जुलाई को बुध भी कर्क राशि में गोचर करेंगे और 24 जुलाई को यहीं अस्त हो जाएंगे। 26 जुलाई को शुक्र मिथुन राशि में और 28 जुलाई को मंगल कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इन बदलावों से 5 राशियों को जबरदस्त फायदा मिलने के योग बन रहे हैं।

अक्षय कुमार की ‘वेल्कम टू जंगल’ में घुस गया पूरा बॉलीवुड फिर भी रुक गई शूटिंग, आर्थिक संकट नहीं पहलगाम हमले से जुड़ा है कनेक्शन

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह महीना करियर में नए अवसरों वाला साबित हो सकता है। खासतौर पर जो लोग विदेश में काम करने के इच्छुक हैं या विदेशी कंपनियों में नौकरी कर रहे हैं, उन्हें लाभ मिलेगा। कारोबारियों को भी मुनाफा हो सकता है और खर्चों में कमी के कारण बचत बढ़ सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को भी करियर और आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। उन्हें कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है जिससे आमदनी में इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन सराहा जाएगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पदोन्नति और अचानक धन लाभ की संभावना है। प्रेम और दांपत्य जीवन भी मधुर रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को नौकरी में इंक्रीमेंट और प्रशंसा मिल सकती है। हालांकि व्यवसाय में कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लेना होगा। उच्च शिक्षा की दिशा में भी प्रगति हो सकती है। जुलाई 2025 का महीना इन राशियों के लिए तरक्की, धन लाभ और सफलता के नए दरवाजे खोल सकता है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नए किरदार की हुई एंट्री, हत्यारिन सोनम की फोन कॉल हुई लीक, जानें कौन है वो शख्स?

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।