Mangal Shani Gochar 2025: ज्योतिष में ऐसा माना गया है कि, ब्राह्माण में नौ ग्रह हैं जो समय-समय पर अपनी वर्तमान राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करते हैं। जब ये गोचर होता है तब इसका प्रभाव मनुष्यों पर होता है। इसका असर किसी व्यक्ति पर अच्छा तो किसी पर बुरा पड़ता है। अब जून का महीना चल रहा है लेकिन आने वाले महीने जुलाई में एक ऐसा ही संयोग बन रहा है। ये सयोंग तब बनेगा जब दो शक्तिशाली ग्रह मंगल और शनि अपनी चाल बदलेंगे। ये सयोंग 30 साल बाद बनने जा रहा है जिसमें शनि 30 साल बाद मीन राशि में वक्री होंगे। दूसरी तरफ ग्रहों के सेनापति कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस शुभ संयोग से जुलाई में 3 राशियों को ढेर सारी खुशियां मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां।
शनि देव 30 साल बाद फिर से मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इससे मीन राशि के जातक भाग्यशाली रहने वाले हैं। जुलाई में इन्हें हर काम में सफलता मिलने की संभावना है। नया व्यापार या नौकरी शुरू करने के लिए यह बहुत अच्छा समय रहेगा। बड़े और प्रसिद्ध लोगों से आपके संबंध बनेंगे, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। आपकी रोमांटिक लाइफ खुशियों से भरपूर रहेगी।
दक्षिण अफ्रीका से लेकर अमेरिका तक: दुनिया भर में पक्षियों को देखने के लिए 5 बेहतरीन जगहें खोजें
शनि और मंगल के गोचर से आपको बहुत लाभ मिलने वाला है। जो लोग अपनी नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें मोटे पैकेज वाली नौकरी का ऑफर लेटर मिल सकता है। मौजूदा कार्यस्थल पर आपको वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति मिल सकती है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की भी संभावना है। आप कार खरीदने की योजना बना सकते हैं। मूड खुशनुमा रहेगा। आप परिवार के साथ कहीं बाहर भी जा सकते हैं।
मकर राशि के लोगों के लिए ये मंगल और शनि का चाल बदलना बहुत लाभकारी होने वाला है। इन दोनों महा शक्तिशाली ग्रहों का गोचर करना आपके अंदर साहस और पराक्रम को पैदा करता है। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी पुराने निवेश से आपको खूब धन लाभ हो सकता है। किस्मत आपका साथ देगी। काम के सिलसिले में आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आप प्रॉपर्टी खरीदने पर विचार कर सकते हैं।
वजन बढ़ाने से परेशान हैं? बॉडी मास बढ़ाने और संपूर्ण फिटनेस में सुधार के लिए ये 5 योगासन आजमाएं