Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • Navratri 2018 : दूसरे नवरात्रि पर इस शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि से करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

Navratri 2018 : दूसरे नवरात्रि पर इस शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि से करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

Navratri 2018 : नवरात्रि 2018 पर्व का आज दूसरा दिन है इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, पूजा महत्व और सही मंत्रों को जानकर ही इस दिन पूजा करनी चाहिए. मां ब्रह्मचारिणी के वरदान से लंबी आयु का वरदान मिलता है.

maa Brahmacharini puja
inkhbar News
  • Last Updated: March 19, 2018 08:13:02 IST

नई दिल्ली. नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. इस पर्व के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की गई. वहीं आज यानि नवरात्रि का दूसरा दिन है जब मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. ब्रह्म का अर्थ है तपस्या व चारिणी का अर्थ है आचरण करने वाली देवी. मां ब्रह्मचारिणी को दुखों का निवारण करने वाली देवी भी कहा जाता है. कहा जाता है कि देवी ब्रह्मचारिणी की असीम कृपा से लंबी आयु का वरदान मिलता है.

देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि:
नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का होता है जब मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप की पूजा की जाती है. इस दिन पूजा में मां को फूल, अक्षत, रोली, चंदन, मिश्री, लोंग, इलायची आदि अर्पित की जाती है. बताया जाता है कि देवी ब्रह्मचारिणी को दूध व दूध से बनी चीजें अंत्यत पसंद होती है इसीलिए आप उन्हें भोग में दूध से बने व्यंजनों का भोग लगा सकते हैं. इसी तरह सूर्य उदय से पूर्व स्नान कर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें. उन्हें दूध, दही, घी, इत्र, मधु व शर्करा से स्नान कराएं.

मां ब्रह्मचारिणी पूजा मंत्र:
या देवी सर्वभेतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
दधाना कर मद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

मां ब्रह्मचारिणी पूजा का शुभ मुहूर्त
सुबह 6 बजे से 11 बजे तक

इस व्रत का महत्व
हिंदू धर्म में मान्यता है कि देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से शक्ति जागृत होती है. इस दिन पूरे श्रद्धा भाव से पूजा करने से श्रद्धालुओं का जीवन सफल हो जाता है. मां ब्रह्मचारिणी अपने भक्तों को जीवन में आने वाली बाधाओं से लड़ने की शक्ति प्रदान करती हैं. इस दिन पूजा का सबसे बड़ा महत्व ये है कि मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान और वैराग्य देने वाली देवी कहा जाता है.

नवरात्रि 2018: नवरात्र में कुट्टू के आटे का सेवन होगा सेहत के लिए असरदार, जानिए इसके फायदे

कलश से लेकर नारियल तक, जानिए क्या है नवरात्रि में इस्तेमाल होने वाली प्रत्येक पूजा सामग्री का महत्व

Durga Ashtami 2018: दुर्गा अष्टमी 2018 पर ऐसे करें मां गौरी की पूजा, मिलेगी सुख-समृद्धि

https://www.youtube.com/watch?v=OSMxsD8C-9I

Tags