Neem Karoli Baba: हनुमान भक्त और चमत्कारी संत माने जाने वाले नीम करोली बाबा ने अपने जीवन में कई ऐसे आध्यात्मिक अनुभव साझा किए हैं, जो आज भी लोगों को दिशा देते हैं। बाबा के अनुसार, जीवन में आने वाले शुभ दिनों के पहले कुछ विशेष संकेत दिखाई देने लगते हैं। ये संकेत न केवल ईश्वर की कृपा का प्रतीक होते हैं, बल्कि यह भी बताते हैं कि कठिन समय समाप्त होने वाला है और आपके जीवन में नई शुरुआत होने वाली है।
नीम करोली बाबा मानते थे कि अगर व्यक्ति को अचानक किसी साधु-संत के दर्शन हो जाएं, तो यह एक अत्यंत शुभ संकेत होता है। ऐसे मिलन को संयोग नहीं, बल्कि ईश्वरीय योजना माना जाता है, जो जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का संकेत देता है। साधु-संतों का आशीर्वाद भविष्य की सफलता और खुशहाली का मार्ग खोल सकता है।
इसी तरह, अगर सपने में किसी व्यक्ति को उसके पूर्वज या पितरों के दर्शन होते हैं और वे आशीर्वाद देते हैं, तो यह भी ईश्वरीय कृपा का प्रतीक है। नीम करोली बाबा के अनुसार, पितृ दर्शन यह दर्शाता है कि आपकी मेहनत रंग लाने वाली है और जीवन में कोई बड़ा लाभ मिलने वाला है।
बाबा ने पूजा-पाठ के दौरान भावुक हो जाना और आँखों से आंसू आना भी एक विशेष संकेत बताया है। यह उस आध्यात्मिक जुड़ाव का प्रतीक होता है, जब व्यक्ति की प्रार्थनाएं सीधे ईश्वर तक पहुँच रही होती हैं। यह भाव दशा बताती है कि ईश्वर का आशीर्वाद आपके जीवन को बदलने वाला है।
कई बार जीवन में उलझनों के बीच कोई समाधान अचानक मिल जाता है, जो स्पष्ट करता है कि अब आपकी परेशानियां समाप्त होने वाली हैं। बाबा इसे भी एक शुभ संकेत मानते थे कि ईश्वर ने आपकी सुन ली है।
अगर आपके घर में पशु-पक्षियों का आना-जाना बढ़ जाए, तो यह भी सकारात्मक ऊर्जा और दिव्य शक्ति की उपस्थिति का संकेत होता है। बाबा के अनुसार, ऐसे संकेतों के प्रकट होने पर व्यक्ति को अपना मनोबल बढ़ाए रखना चाहिए, क्योंकि सौभाग्य आपके द्वार पर दस्तक देने को तैयार होता है।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।