Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 3 व्यक्ति की जन्म तारीख के आधार पर तय होता है। हर अंक का एक स्वामी ग्रह होता है जो उसके जीवन को प्रभावित करता है। इससे व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में भी अंदाजा लगाया जा सकता है।अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ अंक ऐसे होते हैं जिनसे सावधान रहना ही बेहतर होता है क्योंकि इन पर भरोसा करने के बाद कई बार धोखा भी मिल जाता है।
अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है और ये लोग काफी जिम्मेदार होते हैं। ये अपने परिवार के प्रति समर्पित होते हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए काफी मेहनत भी करते हैं। इन लोगों में थोड़ा अभिमान होता है और इस वजह से कई बार ये दूसरों को अपने सामने कुछ भी नहीं समझते हैं।
आपको बता दें कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है उनका मूलांक 3 होता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है उनका मूलांक 4 होता है और इस अंक का स्वामी ग्रह राहु है।इसलिए ये लोग गुस्सैल स्वभाव के होते हैं और बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। अपने गुस्से के कारण ये दूसरों को नुकसान पहुंचाते हैं। गुस्से में ये कई ऐसी बातें कह जाते हैं जिन्हें छुपाना जरूरी होता है। इसलिए इन पर भरोसा करना मुश्किल होता है।
विश्व के 7 सबसे विशाल और महंगे एयरपोर्ट : आलीशानता और तकनीक का अद्भुत संगम
अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उनका मूलांक 8 होता है और इस मूलांक का स्वामी ग्रह शनि है। शनि से प्रभावित होने के कारण ये लोग स्वभाव से रहस्यमयी और जिद्दी होते हैं। कई बार ये लोग बिना वजह दूसरों से दुश्मनी पाल लेते हैं।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।