Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक वाले हर व्यक्ति का स्वभाव अलग-अलग होता है। कुछ लोग सहज स्वभाव के होते हैं, जबकि कुछ जिद्दी या गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। ऐसे में बेहतर है कि अपने आस-पास के लोगों के स्वभाव को जानें और समझदारी से पेश आएं।

 

अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि महज एक तारीख नहीं होती, बल्कि यह उसकी सोच, स्वभाव, आदतों और जीवनशैली को दर्शाती है। बता दे कि,मूलांक 1 से 9 तक कोई भी अंक हो सकता है।हर मूलांक किसी न किसी ग्रह से संबंधित होता है, जैसे सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बृहस्पति आदि। ये ग्रह हमारे व्यक्तित्व, सोच, निर्णय, जीवन में खुशियां और परेशानियों को प्रभावित करते हैं।

 

डोबरमैन कुत्ते से क्यों की गई शुभमन गिल की टीम की तुलना? सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

ऐसे में आइए जानते हैं उन 3 मूलांकों के बारे में, जिनसे सावधान रहने की सलाह दी जाती है। अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है।

आपको बता दे कि, इस अंक का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। ये लोग अपने परिवार के प्रति जिम्मेदार और समर्पित होते हैं। ये लोग कड़ी मेहनत के जरिए अपने सपनों को पूरा करना जानते हैं।हालांकि इनके स्वभाव में थोड़ा अहंकार भी देखा जाता है, जो कई बार दूसरों को परेशान करता है।

 

अमेरिका के जिस B-2 बॉम्बर्स ने ईरान में मचाई तबाही, उसकी लैंडिंग का Video आया सामने, देख ताकतवर देशों के छूट जाएंगे पसीने

जिनका जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ रहता है,उन लोगों का मूलांक 8 होता है और इनके स्वामी ग्रह शनि होते है। इस मूलांक के लोग स्वभाव से रहस्यमयी और काफी जिद्दी होते हैं। ये अक्सर बिना वजह दूसरों से बहस में पड़ जाते हैं और बिना वजह दुश्मन बन जाते हैं, जिससे इनके रिश्तों में तनाव आ सकता है।

 

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।