Numerology: अंक ज्योतिष का मानना है कि किसी व्यक्ति की जन्मतिथि महज एक तारीख नहीं होती, बल्कि यह उसके स्वभाव, सोच और भाग्य के कई राज खोलती है। किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि के अंकों को जोड़ने पर जो एकल अंक प्राप्त होता है, उसे ‘मूलांक’ कहते हैं। आज हम मूलांक 3 वाले लोगों के बारे में बात करेंगे। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति माना जाता है।
मूलांक 3 के लोगों का व्यक्तित्व होता है ऐसा
मूलांक 3 वाले लोग स्वाभाविक रूप से बुद्धिमान और विवेकशील होते हैं। गुरु के प्रभाव के कारण ये आध्यात्मिक होते हैं और शिक्षा में गहरी रुचि रखते हैं। ऐसे लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं। ये लोग अक्सर सलाहकार की भूमिका निभाते हैं क्योंकि इनकी सोच स्पष्ट, दूरदर्शी और सकारात्मक होती है।
‘भारतीयों का खून बहाने को नहीं बख्शेंगे’, ऑपरेशन सिंदूर पर फिर गरजे PM मोदी, Pak को याद दिला दी औकात
इन लोगों को दूसरे से हाथ मिलाने से बचना चाहिए
अंक ज्योतिष में एक दिलचस्प बात कही गई है कि मूलांक 3 वाले लोगों को दूसरे लोगों से हाथ मिलाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जब ये जातक किसी से हाथ मिलाते हैं तो उनकी कुछ सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य दूसरे व्यक्ति में स्थानांतरित हो सकता है। इससे दूसरे व्यक्ति को तो लाभ होता है, लेकिन मूलांक 3 वाले जातकों की ऊर्जा और आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है।
क्या आप अभी भी हर रात फ्रिज को मैन्युअली बंद करते हैं? ऑटो-कट फीचर के बारे में जानिए
मूलांक 3 वाले लोग ज्ञान, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के स्रोत होते हैं। अगर वे अपनी ऊर्जा को सही दिशा में बनाए रखें और कुछ सावधानियां बरतें तो वे जीवन में सफलता, सम्मान और आध्यात्मिक संतुलन प्राप्त कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।