आज चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार है। यह दिन नवरात्रि का सातवां दिन है जिसे महासप्तमी के नाम से जाना जाता है। आज मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा का विशेष महत्व है।
Chaiti Chhath Puja 2025: बिहार में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ का आज संध्या अर्ध्य है। व्रती के साथ-साथ लोग घाट पर पहुंच रहे हैं।
आज नवरात्रि का छठा दिन है। यह दिन मां कात्यानी को समर्पित होता है। नवरात्रि में कुछ खास नियमों का पालन किया जाता है। नवरात्रि में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा न करने से मां दुर्गा नाराज हो जाती है। नवरात्रि के समय में नए इलेक्ट्रॉनिक्स और महंगे उपकरणों की खरीदने से बचना चाहिए।
30 मार्च से शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि का पर्व देशभर बड़ी आस्था के साथ मनाया जा रहा है. वहीं चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. ऐसा माना जाता है कि अगर विधिपूर्वक मां कात्यायनी की पूजा की जाए तो विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व जारी है और आज पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना की जा रही है। मां स्कंदमाता चार भुजाओं वाली देवी हैं। वे अपने दाहिने हाथ से भगवान स्कंद (कार्तिकेय) को गोद में पकड़े हुए हैं, जबकि उनके अन्य हाथों में कमल का पुष्प और वरदमुद्रा स्थित है।
चंद्रमा आज रोहिणी नक्षत्र के बाद मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और वृषभ से मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसके प्रभाव से गजकेसरी और वसुमति योग बनेगा। कार्यक्षेत्र में तनाव रह सकता है, लेकिन प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहेगा और नए अवसर मिल सकते हैं।
नवरात्र में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। इन 9 दिनों में कुछ खास चीजों का परहेज किया जाता है ताकि मां दुर्गा नाराज न हों। लेकिन एक ऐसा भी राज्य है जहां नवरात्रि के दौरान केवल नॉनवेज खाया जाता है। आइए जानते हैं कौन सा है ऐसा राज्य, आखिर क्यों नवरात्रि में मांस नहीं खा सकते?
आज बुधवार, 2 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है और इस दिन मां कूष्मांडा की आराधना की जाती है। मां कूष्मांडा को मालपुआ, दही और हलवे का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है। इस दिन नारंगी और गहरा नीला रंग पहनना अत्यंत लाभकारी होता है।
आज बुधवार के दिन ग्रहों की स्थिति कुछ खास परिवर्तन ला रही है। देर रात मंगल मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि चंद्रमा पूरे दिन अपनी उच्च राशि वृषभ में संचार करेंगे। आज का दिन करियर और आर्थिक मामलों में लाभकारी रहेगा। नई पहचान मिलेगी और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा।
चैत्र नवरात्रि का आज तीसरा दिन है, जो मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। मां चंद्रघंटा के मस्तक पर अर्धचंद्र विराजमान होता है, जिससे इन्हें यह नाम मिला है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मां चंद्रघंटा की उपासना से व्यक्ति जीवन में निडर और शक्तिशाली महसूस करते हैं।