Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • Aaj Ka Rashifal 29 January 2023: वृषभ राशि के लोग जा सकते है विदेश, जानिए अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 January 2023: वृषभ राशि के लोग जा सकते है विदेश, जानिए अपना राशिफल

नई दिल्ली। आज 29 जनवरी है हिंदू पंचांग के मुताबिक आज माघ माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी की तिथि और रविवार का दिन है। आज के दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव की पूजा विशेष तौर पर की जाती है। आज के दिन सूर्य को जल चढ़ाने से कई फायदे होते है। आज के दिन […]

Rashifal
inkhbar News
  • Last Updated: January 29, 2023 06:49:56 IST

नई दिल्ली। आज 29 जनवरी है हिंदू पंचांग के मुताबिक आज माघ माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी की तिथि और रविवार का दिन है। आज के दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव की पूजा विशेष तौर पर की जाती है। आज के दिन सूर्य को जल चढ़ाने से कई फायदे होते है। आज के दिन जानिए कैसा रहने वाला है आपका राशिफल ?

मेष

मेष राशि (Rashifal) के लोग आज के दिन कोई भी फैसला लेने से पहले विचार विमर्श जरूर करें। अपने करीबियों से आज घनिष्ठता बढ़ेगी। परिवार की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में लाभ होने के पूरे आसार बने हुए है।

वृषभ

वृषभ राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा। व्यापार को लेकर काम धीमा रह सकता है, कई बड़े मामले लटक सकते हैं।

वृश्चिक

वृश्चिक राशिफल (Rashifal) के लोगों को आज उत्साहित होने से बचने की जरूरत हैं। अपने कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी, तभी किसी मुकाम तक पहुंच पाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। निजी रूप से परेशान है तो सावधान रहने की जरूरत है। किसी पुरानी गलती को दोहराने से बचने की जरूरत है।

मिथुन

मिथुन राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, कार्यक्षेत्र में किसी काम के लिए सराहना भी मिल सकती है। संपत्ति का सौदा करने का सोच रहे है, तो फिलहाल रूक जाए। परिवार के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद करने से बचना पड़ेगा। संतान को विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है। व्यापार में मित्र से मदद मिल सकती है।

कन्या

कन्या राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन मेहनत भरा रहने वाला है। संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है। निजी मामलों में भी पूरी रुचि रखेंगे। शेयर बाजार में धन का निवेश करने से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना बन सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से काम पूरा हो सकता है।

धनु

धनु राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन संतुलित रहेगा। कोई भी काम करने से पहले सोच विचार कर ले। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों की ओर से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। नौकरी तलाश रहे लोगों को खुशखबरी मिलेगी। इस समय प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते है। रुका हुआ धन मिलने की उम्मीद है।

कुंभ

कुंभ राशिफल (Rashifal) के लोग आज किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं और दान धर्म के प्रति भी अपनी रुचि बढ़ा सकते है। कुछ बड़े कामों को करने का मौका आज मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों को लेकर परेशान रह सकते है।

मीन

मीन राशिफल (Rashifal) के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की जरूरत है। मित्रों के साथ विनम्रता से बातचीत करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे और परिवार में सदस्यों के साथ आप खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे।

सिंह

सिंह राशिफल (Rashifal) के लोगों को व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी को खुश रखने के लिए उनके साथ कुछ खास करने की कोशिश करें, आपके बीच की दूरियां खत्म होंगी। धन को ज्यादा खर्च करने से बचे।

तुला

तुला राशिफल (Rashifal) के आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज जरूरत से ज्यादा खर्च कर सकते है, सर्तक रहना जरूरी है। अपने निजी जीवन की मुश्किलों को किसी से ना बताएं। शादी शुदा लोग कई घूमने की योजना बना सकते है।