Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • रावण ने अपनी बहू का किया था बलात्कार, फिर मिला ऐसा श्राप दोबारा किसी को छुआ तक नहीं

रावण ने अपनी बहू का किया था बलात्कार, फिर मिला ऐसा श्राप दोबारा किसी को छुआ तक नहीं

नई दिल्लीः लंका का राजा रावण जितना महान योद्धा और विद्वान व्यक्ति था, उतना ही पापी भी। कुछ संदर्भ ऐसे हैं जिनसे पता चलता है कि महिलाएं उसकी कमजोरी थी। उसने न केवल माता सीता का अपहरण किया, बल्कि सभी रिश्तों और मर्यादाओं को भूलकर कई स्त्रियों के साथ भी दुष्कर्म किया और यही उसके […]

Ravan Raped Rambha
inkhbar News
  • Last Updated: November 2, 2024 12:10:54 IST

नई दिल्लीः लंका का राजा रावण जितना महान योद्धा और विद्वान व्यक्ति था, उतना ही पापी भी। कुछ संदर्भ ऐसे हैं जिनसे पता चलता है कि महिलाएं उसकी कमजोरी थी। उसने न केवल माता सीता का अपहरण किया, बल्कि सभी रिश्तों और मर्यादाओं को भूलकर कई स्त्रियों के साथ भी दुष्कर्म किया और यही उसके पतन का कारण बना। अंहकारी रावण ने अपनी बहू और साली के साथ जबरन संबंध बनाए थे।

नलकुबेर ने दिया था श्राप

रंभा का विवाह नलकुबेर से हुआ था, जो कुबेर के पुत्र और रावण के भतीजे थे। रिश्ते में रंभा रावण की बहू लगती थीं। एक दिन रंभा अपने पति से मिलने जा रही थी। उनकी सुंदरता को देखकर रावण कामातुर हो गया और बल प्रयोग कर उनका सतीत्व भंग कर डाला। रंभा वहीं पड़ी रहीं और रोती रहीं। उनको ढ़ूंढ़ते हुए जब नलकुबेर वहां पहुंचे और अपनी पत्नी रोता देख क्रधित हो गए। जब नलकूबर को रावण के कुकृत्य का पता चला तो उसने रावण को श्राप दिया कि यदि वह किसी स्त्री को उसकी सहमति के बिना स्पर्श करेगा तो उसका सिर सौ टुकड़ों में बंट जाएगा।

यही कारण था कि रावण ने माता सीता के अपहरण के बाद उन्हें छूआ तक नही था।

साली के साथ भी किया दुष्कर्म

रावण ने अपनी पत्नी की बहन माया के साथ छलपूर्वक संबंध स्थापित करके उसकी सतीत्व को नष्ट करने का पाप भी किया था। तब माया ने रावण को श्राप दिया कि स्त्री की लालसा ही उसके विनाश का कारण बनेगी।

ये भी पढ़ेंः- शाहरुख खान ने 1,2 नहीं बल्कि 3 शादियां की, सच्चाई जानकर हिल जाएगा दिमाग!

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन, लंबे समय से थे बीमार