Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • Ramadan Wishes 2024: रमजान के महीने में अपनों को भेजें ये खूबसूरत शायरी और दें माह-ए-रमजान की मुबारकबाद

Ramadan Wishes 2024: रमजान के महीने में अपनों को भेजें ये खूबसूरत शायरी और दें माह-ए-रमजान की मुबारकबाद

नई दिल्ली। इस्लाम धर्म में बहुत ही पाक माने जाने वाले महीने रमजान की शुरुआत होने वाली है। रमजान के इस पाक महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान साल का नौवां महीना होता है। इस महीने में मोहम्मद साहब को साल 610 में लेयलत […]

Ramadan Wishes 2024
inkhbar News
  • Last Updated: March 11, 2024 17:10:00 IST

नई दिल्ली। इस्लाम धर्म में बहुत ही पाक माने जाने वाले महीने रमजान की शुरुआत होने वाली है। रमजान के इस पाक महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान साल का नौवां महीना होता है। इस महीने में मोहम्मद साहब को साल 610 में लेयलत उल-कद्र के मौके पर पवित्र कुरान शरीफ का ज्ञान प्राप्त हुआ था। ऐसे में मुस्लिम धर्म के लोग पूरे महीने अल्लाह के नाम का रोज़ा रखते हैं, साथ ही एक-दूसरे को माह-ए- रमजान की ढेरों मुबारकबाद भी देते हैं।

बता दें कि सऊदी अरब में 10 मार्च 2024 को रमजान का चांद नजर आ चुका है। ऐसे में 11 मार्च को रमजान का पहला रोजा रखा गया है। जबकि भारत में 11 मार्च 2024 से रमजान महीने की हुई है और 12 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा।

मुस्लिम धर्म में रमजान का ये महीना काफी खास माना जाता है और लोग बड़ी ही बेसब्री से इसका इंतजार करते हैं। चांद नजर आते ही सभी लोग एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद देते हैं। ऐसे में हम आपको यहां रमजान मुबारक से जुड़े कुछ खूबसूरत संदेश के बारे में बता रहे हैं, जिसे भेजकर आप इस खास मौके पर अपनों को माह-ए-रमजान की मुबारकबाद कह सकते हैं।

रमजान में आपकी सारी तमन्नाएं पूरी हो जाएं,
आपका मुकद्दर हो इतना रौशन कि,
आमीन कहने से आपकी,
सारी दुआएं कबूल हो जाएं
रमजान मुबारक !

Inkhabar

खुशियां नसीब हों जन्नत नसीब हों
तू चाहे जिसे वो तेरे करीब हो
कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का
मक्का और मदीना की जियारत नसीब हो
आप सभी को रमजान मुबारक!

चांद से रौशन हो रमजान तुम्हारा,
इबादत से भर जाए रोजा तुम्हारा।
हर नमाज हो कबूल तुम्हारी,
बस यही दुआ है खुदा से हमारी।
आप सभी को रमजान मुबारक

Inkhabar

चांद की रौशनी चुपके से छू जाए आपको
ये हवा धीरे से कुछ कह जाए आपको
जो चाहते हो दिल से मांग लो खुदा से
दुआ है हमारी रमज़ान में वो मिल जाए आपको
रमज़ान की मुबारकबाद

ऐ चांद उनको मेरा पैगाम कहना,
खुशी का दिन और हंसी की हर एक शाम कहना,
जब वो बाहर आकर देखें बाहर तो उनको मेरी तरफ से
मुबारक हो रमजान कहना।                                                                                              रमज़ान की मुबारकबाद

Inkhabar

नया चांद मुबारक
चांद को चांदनी मुबारक
फलक को सितारे मुबारक
सितारों को बुलंदी मुबारक
और आपको हमारी तरफ से
रमजान मुबारक

आसमान पे नया चांद है आया
सारा आलम खुशी से जगमगाया
हो रही है सहर-ओ-इफ्तार की तैयारी
सज रही हैं दुवाओं की सवारी
पूरे हों आपके हर दिल के अरमान
मुबारक हो आप सब को प्यारा रमजान

आपकी सारी तमन्नाएं रमजान में पूरी हो जाएं,
आपका मुकद्दर हो इतना रौशन कि
सारी दुआएं आमीन कहने से कबूल हो जाएं
आप सब को रमजान मुबारक

Inkhabar

जिक्र से दिल को आबाद करना,
गुनाहों से खुद को पाक करना
हमारी बस इतनी सी गुजारिश है कि
रमजान के महीने में हमें भी
खुद की दुआओं में याद रखना
रमजान मुबारक

होठों पे न कभी कोई शिकवा चाहिए,
बस निगाह-ए-करम और दुआ चाहिए,
चांद तारों की तमन्ना नहीं मुझको,
आप रहें सलामत खुदा से यही खैरात चाहिए!
रमजान मुबारक!