Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • 5 जून 2025 का राशिफल: आज किस्मत देगी साथ या लेगी इम्तहान? जानें सभी राशियों का हाल

5 जून 2025 का राशिफल: आज किस्मत देगी साथ या लेगी इम्तहान? जानें सभी राशियों का हाल

हर दिन यअपने साथ कुछ नया लेकर आता है। जानें आज का आपका दिन कैसा रहने वाला है। क्या आपकी किस्मत देगी साथ या लेगी इम्तहान।

Horoscope of 5 June 2025
inkhbar News
  • Last Updated: June 5, 2025 08:43:50 IST

नई दिल्ली। हर आपके लिए खास और नया होता है। हर दिन आपके शुभ संकेत या चुनौती लेकर आता है। आइए जानते हैं कैसा होगा आज आपका दिन। क्या आपको मिलेंगे शुभ सकेंत या करना होगा चुनौती का सामना। साथ ही जानते हैं अन्य राशियों का हाल।

मेष राशि

श्रमशीलता और निरंतरता से काम करेंगे। मेहनत से अधिकतर मामलों में सफलता मिलेगी। कामकाज में सतर्कता बनाए रखेंगे। नियम अनुशासन के साथ चलेंगे। सूझबूझ से काम लेंगे। वातावरण में अनुकूलता रहेगी। खर्च व निवेश पर अंकुश बनाए रखेंगे। नौकरी के प्रयासों को गति मिलेगी। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि

मित्रों के साथ सुखद संवाद होगा। भेंट में उत्साह बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। अपनों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। बुद्धिमत्ता से काम को करेंगे। संस्कार परंपराओं को गति मिलेगी। प्रतिस्पर्धा में प्रभावी बने रहेंगे। युवा बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कला कौशल संवार पर होगा। अध्ययन में रुचि लेंगे। बड़ों से सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे।

मिथुन राशि

पारिवारिक संबंधों में गंभीरता बनी रहेगी। प्रशासकीय के मामले सकारात्मक होंगे। कार्य व्यवसाय को गति मिलेगी। निजी जीवन में रुचि बढ़ेगी। घर परिवार से नजदीकी बढ़ेगी। परिजन साथ समर्थन बनाए रखेंगे। अपनों से तालमेल बढ़ेगा। व्यक्तिगत विषयों पर फोकस रहेगा। भावनात्मक प्रदर्शन में सहज रहेंगे। गृहकार्यां में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि

पेशेवरता पर जोर देंगे। वाणिज्यिक यात्रा के योग है। अपनी बात प्रभावी ढंग से रखेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यवहारिकता और समझ बेहतर होगी। साहस पराक्रम बना रहेगा। सामाजिक गतिविधियों से जुड़ेंगे। बंधु बांधवों के साथ से उत्साहित रहेंगे। सहकारिता बनी रहेगी। सभी क्षेत्रों में अनुकूलता बनी रहेगी।

सिंह राशि

कुल परिवार में आपसी प्यार बना रहेगा। परंपरागत गतिविधियों में वृद्धि होगी। घर में हर्ष का माहौल होगा। साज संवार बनाए रखेंगे। धनधान्य के मामले पक्ष में रहेंगे। करीबियों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। योग्यता प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेंगे। चहुंओर तेजी दिखाएंगे। सुख सौख्य बढ़ेगा।

कन्या राशि

नवीन प्रयोगों में सफलता मिलेगी। खानपान बेहतर होगा। करीबी सहयोग मिलेगा। व्यवहारिक मिठास और बड़प्पन से काम लेंगे। करियर व्यापार के प्रयास बनेंगे। आधुनिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। औरों से आगे निकलने की सोच रखेंगे। चर्चा के केंद्र में बने रहेंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन संवरेंगे। यात्रा के संयोग बन रहे हैं।

तुला राशि

आवश्यक मामलों में स्वार्थ से बचें। किसी तरह की बहस न करें। लेनदेन में धैर्य से काम लें। रिश्तों व व्यक्तिगत संबंधों का लाभ उठाएं। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न दिखाएं। परिजनों का साथ सहयोग बनेगा। दूर देश के कार्यां बेहतर होंगे। जिम्मेदारी निभाने में आगे रहेंगे। कामकाज में सतर्कता बढ़ाएंगे। लेनदेन में स्पष्टता लाएंगे।

वृश्चिक राशि

मित्रों से मुलाकात होगी। अच्छा वक्त बिताने की संभावना है। शुभ कार्यां में शामिल होंगे। उम्दा प्रदर्शन करेंगे। व्यक्तिगत मामलों के प्रयास बढ़ेंगे। विभिन्न क्षेत्रो में लाभ मिलेगा। नए कार्यां में रुचि लेंगे। जिम्मेदारियों को सहजता से पूरा करेंगे। विविध मामलों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण कार्य साधेंगे।

मकर राशि

वाणिज्यिक व्यापार अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ खुशियां बढ़ेंगी। सभी का साथ समर्थन मिलेगा। व्यवस्था पर जोर देंगे। लाभ संवार पर होंगे। विभिन्न मामलों में अनुकूलता आएगी। सभी का समर्थन बना रहेगा। बड़ी सोच रखेंगे। अवरोध स्वतः दूर होंगे। भाग्य पक्ष बढ़त पर रहेगा। मित्र और करीबी सहयोगी रहेंगे।

कुंभ राशि

जीवन से जुड़े निर्णयों में जल्दबाजी न दिखाएं। परिवार के लोगों की सलाह पर ध्यान दें। सभी से बनाकर रखेंगे। व्यक्तिगत गतिविधियों में रुचि लेंगे। परिवार की खुशियों का ध्यान रखेंगे। स्वास्थ्य संवार पर जोर देंगे। जोखिमपूर्ण प्रयासों से बचेंगे। आकस्मिकता बनी रह सकती है। सहनशीलता बनाए रखेंगे। कार्य प्रभावित होंगे।

मीन राशि

करियर व्यापार में प्रभावी परिणाम पाएंग। कार्यसूची बनाकर लक्ष्य को साधेंगे। आत्मविश्वास को बल मिलेगा। निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे। साझा विषयों पर ध्यान रहेगा। करियर व्यापार में आवश्यक गति मिलेगी। निर्णय लेने में उत्साह दिखाएंगे। टीम संवारने में मदद मिलेगी। नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। महत्वपूर्ण मामलों में अनुकूलता बढ़ेगी।

ये भी पढ़े

तेज प्रताप यादव का भाई तेजस्वी के लिए बरसा प्यार, कहा- हर साजिश को करेंगे बेनकाब, फिर किया जयचंद का जिक्र