Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • रविवार राशिफल: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत सूर्य दे रहे संकेत, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

रविवार राशिफल: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत सूर्य दे रहे संकेत, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 20 अप्रैल दिन रविवार है और चंद्रमा का गोचर धनु उपरांत मकर राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा इस गोचर में आज पूर्वाषाढा से उत्तराषाढा नक्षत्र पर संचार करेंगे। रविवार को सूर्य का गोचर मेष राशि में होने से आदित्य योग बन रहा है जिससे मेष, तुला और मकर राशि के जातकों को सू्र्य देव की कृपा का लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल।

AaJ KA rASHIFAL
inkhbar News
  • Last Updated: April 20, 2025 09:43:53 IST

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि शाम 7 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। रात 12 बजकर 13 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर से पहले 11 बजकर 49 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा।

वैशाख कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो शाम 7:01 बजे तक रहेगी। साथ ही, रात 12:13 बजे तक सिद्ध योग का प्रभाव रहेगा, जो शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। इस दिन सूर्यदेव की विशेष कृपा कुछ राशियों पर बनी रहेगी, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

मेष :
मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।कारोबार, करियर में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आज कारोबार में किसी विशेषज्ञ का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कम प्रयास में अधिक मुनाफा अर्जित करेंगे। धन लाभ के मौके मिलेंगे। दोस्तों की सहायता कर सकते हैं।सेहत का ध्यान रखें।गरीबों को वस्त्र और भोजन दान करें।

वृषभ:
वृषभ राशि वालों को आज काम में सावधानी बरतने होगी । जोखिम भरे कार्यों को कल पर न डाले। नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यों को पूरी मेहनत और ईमानदारी से करने की जरूरत हैं वरना गलती होने पर उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।सेहत का ख्याल रखें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। मामलों का धैर्यपूर्वक समाधान निकालें। भगवान विष्णु जी के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।

मिथुन:
मिथुन राशि के जातक आज वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। । मशीनीकृत चीजों से चोट लगने की आशंका है। व्यापार के विस्तार के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। निवेश की योजना टालें। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। नौकरीपेशा जातकों को बेवजह की बातों से दूर रहने की जरूरत है। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

कर्क:
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। सुख-साधनों की वस्तुओं में खर्च करेंगे। जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं। परिवार में माहौल ठीक रहेगा। धैर्य से काम लेंगे तो हालात में सुधार खुद दिखेगा। रोजगार से जुड़े प्रयासों में कामयाबी मिलेगी।भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

सिंह:
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहेगा। जल्दबाजी करने से बचें। राजनीति से जुड़े लोग विवादों से दूरी बनाए रखें, वरना आपको मान-सम्मान की हानि हो सकती है। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। कारोबार में अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

कन्या:
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कारोबार के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में लाभ होगा। व्यापार के विस्तार के लिए अगर कोई कर्ज आदि लेने का प्रयास कर रहे थे तो उसमें सफलता मिल सकती है। हालांकि आज खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। आज आप साफगोई के साथ बात करना पसंद करेंगे। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा।संकटनाशक गणेश स्तोत्र’ का रोज पाठ करें।

तुला:
तुला राशि के जातकों को आज तरक्की के नए मौके मिलेंगे।आय में बढ़ोतरी के आसार हैं। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। रोजगार से जुड़े प्रयास कर रहे जातकों को आज खुशखबरी मिल सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। आज आप सूझबूझ के दम पर उनको परास्त कर पाएंगे। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।

वृक्षक:
वृश्चिक राशि के जातकों को आज कोई अज्ञात भय सता सकता है।मानसिक तनाव हो सकता है, बेहतर होगा कि आज बेवजह की बातों पर ध्यान न लगाएं। चिंता करने से बचें, क्योंकि आपका दिन अच्छा रहने वाला है। विवाद आदि में फैसला आपके पक्ष में होने के आसार हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी।जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्वक संबंध रहेंगे। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

धनु:
धनु राशि के जातकों की आज भागदौड़ अधिक रहने वाली है। आज अपने कारोबार को रामभरोसे छोड़ने से बचना चाहिए, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। वाणी और व्यवहार में कटुता का इस्तेमाल न करें। अहम फैसले सोच-विचार के बाद ही लें। जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। गायों को गुड़ खिलाएं।

मकर:
मकर राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। आनंद में वृद्धि होगी। कारोबार में विस्तार के योग बन रहे हैं। परिवार और करीबी मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें। दीर्घकालिक निवेश लाभदायक रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को सेहत के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत पढ़ सकती है। बेचैनी की शिकायत हो सकती है। आज किसी सफल यात्रा पर जा सकते हैं। मान-सम्मान में इजाफा होगा। सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है।चींटियों को आटा डालें।

मीन:
मीन राशि के जातकों को आज खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में इजाफा होगा। आज संपत्ति आदि में निवेश आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। भाइयों के सहयोग से भविष्य में धन लाभ कमा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

Read Also: केदारनाथ धाम में तैयारियां जोरों पर, 2 मई से खुलेंगे कपाट, बद्रीनाथ में 4 मई से होंगे दर्शन

Tags