22 अप्रैल का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी रहने वाला है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा:
मेष राशि में सूर्य का गोचर आज लाभदायक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा और आय में वृद्धि के योग बनेंगे। सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति की संभावना है।
वृषभ राशि के लिए आज चंद्रमा और गुरु के नवम-पंचम योग के कारण किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। नौकरी में अधिकारियों से अच्छा तालमेल रहेगा और सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन राशि के जातकों को मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। काम का दबाव अधिक रहेगा और बजट से अधिक खर्च की आशंका है। नौकरी में नई चुनौती आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
कर्क राशि वालों के लिए दिन शुभ है। आर्थिक प्रगति के संकेत हैं। मित्र या परिचित से मदद मिल सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
सिंह राशि के लिए दिन व्यस्त रहेगा। बैंकिंग या लोन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना हो सकती है।
कन्या राशि के जातक आज धर्म, कर्म और अध्यात्म में रुचि लेंगे। करियर और पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और नए अवसर मिल सकते हैं।
तुला राशि वालों के लिए दिन मिश्रित रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और खानपान संतुलित रखें। अजनबी पर भरोसा न करें। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की संभावना है।
वृश्चिक राशि के लिए दिन लाभदायक रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मित्रों और संबंधियों का सहयोग मिलेगा। दीर्घकालीन निवेश से लाभ मिल सकता है।
धनु राशि के लिए दिन शुभ रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं। प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय में उन्नति होगी। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े जातकों के लिए दिन विशेष लाभदायक रहेगा।
मकर राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान पक्ष से सुख और सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि के जातकों को क्रोध और अतिउत्साह से बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में विवाद की संभावना है। आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहें। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से सहयोग मिल सकता है।
मीन राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और मेहनत का फल मिलेगा। भाईयों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। कार्य में लापरवाही से बचें।
Also Read: