Aaj Ka Rashifal: मेष, मिथुन और कुंभ राशियों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर उत्तराषाढ़ा के उपरांत श्रवण नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा मकर राशि में बैठ मंगल को देखकर और मंगल भी चंद्रमा की राशि कर्क में बैठकर चंद्रमा को भी निहार रहा है। दोनों ग्रहों के बीच समसप्तक योग बनने से दिन धन लक्ष्मी योग का भी संयोग है।
मेष राशि के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कुछ सकारात्मक खबर मिल सकती है। दोस्तों से भी सहयोग मिलेगा। दूसरों से साझा न करें। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त रह सकते हैं। शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं। महत्वपूर्ण यात्राओं से जुड़ सकते हैं। धैर्यपूर्वक तैयारी एवं कौशल के साथ आगे बढ़ेंगे। अवसर का लाभ उठाएंगे।
वृषभ राशि के लिए आज का दिन सामाजिक और पारिवारिक मामलों में अनुकूल रहेगा। रचनात्मक कार्यों में भी रुचि बनी रहेगी। लव लाइफ में भी शुभ स्थिति बनी हुई है। परिवार के सदस्यों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। कार्यव्यवस्था पर भरोसा बढ़ेगा। सुखद यात्रा पर जा सकते हैं।भाग्य की कृपा से सभी मामलों में वृद्धि बनी रहेगी। आस्था एवं भक्ति भाव बढ़ाएंगे।
मिथुन राशि के लिए आज लाभ का संयोग बना रहा है। बिजनेस में लाभ मिलेगा।घर पर किसी मित्र या मेहमान का आगमन हो सकता है।सामाजिक मामलों में भी प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।संबंधित काम में भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिम्मेदारों का साथ समर्थन और सानिध्य बनाए रखेंगे। दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। श्रेष्ठ जनों से भेंट होगी।
कर्क राशि के आज का दिन लापरवाही भरा रहेगा। दोस्तों और परिवारजनों से सहयोग और लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचना होगा। लाभ की स्थिति बनी हुई है। वाहन पर धन खर्च होने का योग बना हुआ है। सामूहिक प्रयासों में बेहतर बनेंगे।उद्योग व्याप पेशेवरों के लिए अवसर बनेंगे। विपक्ष को अवसर नहीं देंगे।
सिंह राशि के जातक आज किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। कहीं घूमने का भी प्लान बना सकते हैं।।आर्थिक लेनदेन के मामले में सतर्क रहना होगा। बच्चों की सेहत और दोस्ती पर ध्यान देने की जरूरत होगी।आत्मविश्वास और आस्था बनाए रखेंगे।अनुशासन पर जोर बनाए रखें।परिश्रम से परिणाम पाएंगे।लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे।
कन्या राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहने वाला है।स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज बिलकुल नहीं करें।करियर में लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। प्रियजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।महत्वपूर्ण कार्यां में सक्रियता दिखाएंगे।सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा।उलझन महसूस कर सकते हैं।किसी खास काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। घर परिवार में सहजता बनाए रखें।घर में उर्जा उत्साह बनाए रखेंगे।कामकाजी सक्रियता दिखाएंगे।सुख सुविधाओं पर फोकस रखेंगे।
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन आनंददायक भरा रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित काम में लाभ मिलेगा।परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता परेशानी हो सकती है।किसी शुभ एवं मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा।परिजनों से सामंजस्य बनाए रखेंगे।निजी मामलों में संवाद एवं सहकारिता बढ़ाएं।शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी।
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर सुखद रहेगा।सुख साधनों का आनंद लेंगे।कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा।लव लाइफ के मामले में भी दिन अनुकूल रहेगा।अवसरों को भुनाने की सोच रहेगा।निजी जीवन में हर्ष आनंद बना रहेगा। सभी का मान सम्मान बनाए रखेंगे।कार्य व्यापार बेहतर रहेगा।आर्थिक गतिविधियों को संवारेंगे।
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है।जनसंपर्क और लोगों के सहयोग का फायदा मिलेगा।लोहे के कारोबार से जुड़े जातकों की विशेष रूप से कमाई होगी। जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण समय बिताने का मौका मिलेगा।कार्यां को तेजी से आगे बढ़ाएंगे।अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा।कार्य व्यापार में सहजता रहेगी।
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बन रहा है।सामाजिक क्षेत्र में पहचान बढेगी। चतुर बुद्धि से लाभ प्राप्त कर सकेंगे।परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे।निवेश योजनाओं पर फोकस बढ़ाएंगे। वाणिज्यिक विषयों में सजगता बनाए रहें।आवश्यक कार्यां में जल्दबाजी न दिखाएं।
मीन राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला होगा।शिक्षा के मामले में दिन सकारात्मक रहेगा।धार्मिक यात्रा का संयोग बन सकता है। लाभ और प्रभाव बढ़ाने का भाव रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रभावी रहेंगे। कारोबार पर नियंत्रण बढ़ाएंगे।उत्साहपूर्वक आगे बढ़ेंगे।व्यवसायिक कार्य सधेंगे।