Aaj Ka Rashifal: वृषभ, कन्या और मीन राशियों के लिए आज का दिन यानी सोमवार विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेंगे और गुरु छठे भाव में होने वाले है। सोमवार के दिन श्रवण नक्षत्र भी प्रभाव में होने जा रहा है और शुक्ल योग भी बना रहेगा. रवि योग के साथ-साथ अति शुभ वसुमति योग का भी उत्तम संयोग बनेगा.
मेष राशि के लोगो के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। पार्टटाइम काम करने का भी मन बना सकते हैं। परिवार में किलकारियां भी गूंज सकती हैं।भाई-बहनों से मदद मिलेगी।आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। कार्यगति में तेजी आएगी। अनुकूल वातावरण का लाभ उठाएंगे। लाभकारी योजनाएं आगे बढ़ाएंगे।
वृषभ राशि के लोगों के लिए दिन कारोबार के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बेवजह के विवाद में पड़ने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा सकते हैं।महत्वपूर्ण कार्यगति पक्ष में बनेगा।आपसी सहकार मजबूत बना रहेगा।
मिथुन राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतते हुए चलना होगा। मन में थोड़ी उथल पुथल बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में मन कम लग सकता है।लेन देन को लेकर विवाद हो सकता है। सभी सहयोग बनाए रखेंगे। व्यवस्था में भरोसा रखेंगे। नए लोगों से दूरी बनाए रहें।
कर्क राशि के जातकों का दिन आर्थिक रूप से बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। संभलकर चलने की आवश्यकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। सफलता प्रतिशत बेहतर भी बना रहेगा। लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें। इच्छित प्रस्ताव पाएंगे।
सिंह राशि के लोगों को कारोबार में थोड़ा उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कला कौशल और योग्यता से जगह बनाएंगे। नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव ज्यादा रहने वाला है। नए क्षेत्रों से जुड़ने का मौका मिल सकता है।आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे।
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। किसी से बे-सिर पैर का वादा न करें। संपत्ति का लाभ मिलने के आसार हैं। रुटीन बेहतर बनाए रखेंगे। पंरपरागत व्यवसाय से जुड़ सकते हैं। लक्ष्य पर फोकस रखेंगे।
तुला राशि के जातकों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। उम्मीद से बेहतर लाभ दिलाएंगे। किसी गलत रास्ते की ओर न बढ़ें। घरेलु कार्यां को आगे बढ़ाएं। सफलता प्रतिशत संवरेगा ।महत्वपूर्ण प्रयास गति लेंगे। इच्छित परिणाम मिलेंगे।
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ तो मिलेगा लेकिन दूसरे के भरोसे ही न बैठे रहें। पुरानी गलतियों से सबक लेते हुए आगे बढ़ने से लाभ होगा। लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। चहुंओर सफलता के संकेत हैं।अवसरों का लाभ उठाएंगे।
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में माहौल सामान्य रहने वाला है। करियर को लेकर परेशान हो सकते हैं। सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे और आर्थिक उन्नति जारी रहेगी।
मकर राशि के लोगों को आज के दिन बजट बनाकर चलना होगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर अहम फैसला ले सकते हैं। आय में बढ़ोतरी के नए मौके मिलेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी बरतनी होगी, वरना परेशानी बढ़ सकती है। आवश्यक कार्यां को आगे बढ़ाने का प्रयास बनाए रखेंगे।
आज कुंभ राशि के जातकों का मन दान पुण्य में अधिक लगेगा। वाहन खरीदने की लंबित इच्छा पूरी हो सकती है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। परिवार में सुख शांति रहेगी।आर्थिक अवसरों में धैर्य से आगे बढ़ें।योजनाओं में गति आएगी।
मीन राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। कारोबार में लंबे समय से रुके हुए किसी काम के पूरे होने से प्रसन्न होंगे। परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बना रहेगा। उपलब्धियां उत्साह बढ़ाएंगी। सहयोग संवाद बढ़ाएंगे।