नई दिल्ली। आज का दिन, 23 मई 2025, सभी राशियों के लिए नए अवसर, चुनौतियां और आत्मनिरीक्षण का संदेश लेकर आया है। ज्योतिष के मुताबिक ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गहरा प्रभाव डाल सकती है. आपका करियर, प्रेम जीवन, आर्थिक स्थिति या पारिवारिक संबंध सब पर असर पड़ता है. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल.
आज का दिन आपके लिए थोड़ा भारी हो सकता है। इसके लिए जरुरी है कि आप अपने काम को सजगता के साथ करें। काम करने की स्थिति नियंत्रण बनाए रखें। न्यायिक मामलों पर ध्यान दें। रिश्तों में सुधार आने आएंगे। बजट के मुताबिक अपन खर्च और निवेश बनाएं रखें। दूर देश के मामलों पर पकड़ बनाए रखें। किसी भी काम में सूझबूझ के साथ आगे बढेंगे। नीति नियमों का पालन बनाए करेंगे। आवश्यक कार्यों में काम के मुताबिक गति देंगे। करीबियों का साथ सहयोग बराबर मिलेगा। व्यवसायिक गलतियां करने से बचना होगा। किसी तरह के विवाद में न फंसे।
आज का दिन वृष राशि वालों के लिए अच्छा होगा। प्रबंधन से जु़ड़े मामलों पर अपना ध्यान बनाए रखें। कार्य विस्तार पर जोर देंगे। सहकर्मियों और मित्रों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। परिस्थितियों पर नियंत्रण बढ़ेगा। अलग- अलग उपलब्धियों को बल मिलेगा। वाणिज्यिक अवसरों की प्राप्ति होगी। इच्छित परिणामों की प्राप्ति होगी। प्रबंधन बेहतर होगा। आय में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही काम में तेजी आएगी। आज वृष राशि वालों के लिए लाभ की स्थिति बनी रहेगी।
मिथुन राशि वालों के दिन बेहतर होगा। कार्य योजनाओं में प्रबंधन बेहतर बनाए रखने में सफलता मिलेगीष पैतृक क मामलों में मिथुन राशि वालों की रूचि बढ़ेगी। काम में बड़ो का सहयोग मिलेगा। विविध कार्यों में सकारात्मकता आएगी। जिम्मेदारों और वरिष्ठों द्वारा काम की सराहना की जाएगी। इच्छित परिणामों से उत्साह बना रहेगा। कार्य योजनाओं को भरपूर समर्थन मिलेगा। मान सम्मान और प्रभावों में वृद्धि होगी। विविध सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। करियर व्यापार में तरक्की मिलेगी। लेनदेन में तेजी से गति आएगी। लिखापढ़ी में बेहतर बने रहेंगे। आज के दिन सक्रियता से काम करेंगे
कर्का राशि वालों दिन भी शुभ होगा। संवाद के कार्यों में प्रमुखता से शामिल होंगे। अपनी बात को प्रमुखता से कह पाएंगे। अपने अच्छे पलों को सभी के साथ साझा करेंगे। कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। भाग्य की स्थिति बनी रहेगी। लक्ष्य से ध्यान भटकेगा नहीं बल्कि फोकस पूरा बना रहेगा। आस्था अध्यात्म की ओर आगे बढ़ेंगे। आज कर्क राशि वालों को शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी। भेंटवार्ता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। धार्मिक आयोजनों में रुचि बढेंगी। कार्य व्यापार में तेजी आएगी। निसंकोच सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे। पेशेवरों से संबंधों में सुधार आएगा. यात्रा पर जोर बना रहेगा. सहकर्मियों के साथ सहयोग की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाजी परिस्थितियों में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। किसी तरह की आस्था का उल्लंघन करने से बचें। अपने काम को विवेक और नम्रता के साथ करें। सहजता सरलता से आगे बढ़ने की कोशिश करें। लोगों की बातों में न आएं। कामकाज में स्पष्टता बनाए रखें। बात करने के तरीके में मिठास बनाएं रखें। सभी बड़े-छोटे लोगों को सम्मान करें। खान-पान की चीजों में खास ध्यान दें। कार्य को अपनी बुद्धि और सूझबूझ के साथ पूरा करें। परिजनों को साथ लेकर आगे बढ़े। काम में अपना आपा न खोएं।
आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। व्यापार में अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं। संतान के साथ संबंध मजबूत होंगे। किसी पुरानी चोट या दर्द का उभरना संभव है, सावधानी रखें। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद से बचें। माता-पिता से मन की बात साझा करने से सुकून मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपके काम का अनुचित लाभ उठा सकते हैं, सावधान रहें।
तुला राशि वालों का आज दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। शक के कारण संबंधों में खटास आ सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोध से बचें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है – बीती बातें दोहराने से बचें। धार्मिक कार्यों में भाग लेने से मानसिक शांति मिलेगी। आज के दिन तुला राशि वालों को धैर्य से काम करने की जरूरत है। संबंधों में सहनशीलता बनाए रखें। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लें। किसी तरह के लालच में आने से बचें।
आज का दिन प्रसन्नता भरा रहेगा। भाई-बहनों से अच्छे संबंध बनेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी गलत बात के लिए हामी भरना आपको मुश्किल में डाल सकता है। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें। पुराने कर्ज को चुकता करने का मौका मिलेगा। कार्यों में बेहतरी आएगी। अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ अच्छे पल बिताएंगे। कार्य व्यापार सुधार में आएगा।
आज धन संबंधित मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। भलाई सोचने के बावजूद लोग आपकी नीयत पर शक कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं, जिससे तनाव बढ़ेगा। किसी को पैसा उधार देना नुकसानदेह हो सकता है। परिवार के साथ किसी मुद्दे पर चर्चा जरूरी होगी। परिवार के लोग के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें। समय सुधार पर बना रहेगा। काम में आने वाले दिक्कतों को अपनी समझे के साथ हल करें। किसी से मिलते समय सावधानी रखें। परिवार में तालमेल बनाएं रखें।
आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। नौकरी के इच्छुक लोग प्रयास करते रहेंगे, पर अपेक्षित सफलता देर से मिलेगी। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में गलती के कारण डांट-फटकार मिल सकती है। ससुराल पक्ष से वाद-विवाद संभव है, संभलकर रहें। विविध वाणिज्यिक गतिविधियों में सक्रियता बनाएं। अनुभव और योग्यता के आधार पर लाभ मिलेगा। कार्य करने की क्षमता में तेजी आएगी। साथ ही साहस पराक्रम में सफलता मिलेगी। काम में किसी तरह का संकोच न रखें।
कुंभ राशि वालों का आज का दिन मिला-जुला होगा। किसी नए काम की शुरुआत से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लें। दोस्तों के साथ कोई छोटी पार्टी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों को मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। विदेश में पढ़ाई का सपना पूरा हो सकता है। भाई-बहनों से चल रही अनबन को संवाद से समाप्त करें। घरेलु मामलों में रुचि बढ़ेगी। अपने बोली और व्यवहार से सबका दिल जीतने की कोशिश करें। अपने दोस्तों और करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे।
आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शिक्षा में नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सीखने की इच्छा प्रबल रहेगी। माता-पिता से आवश्यक मुद्दों पर चर्चा करें। किसी गलत निर्णय से बचें। पुराने लेन-देन के मामले फिर से परेशानी बन सकते हैं। संतान से जुड़ी समस्या पर जीवनसाथी के साथ मिलकर समाधान निकालें। वातावरण में अनुकूलता बनी रहेगी। नए सोच को बल मिलेगा। स्मरण शक्ति तेज होगी।
ये भी पढ़े