नई दिल्ली।  दिन अपने साथ कुछ नया लेकर आता है। कभी यह अवसरों की बारिश करता है, तो कभी चुनौतियों की आहट देता है। आज 24 मई 2025 का दिन भी कुछ ऐसा ही खास है। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—करियर, स्वास्थ्य, प्रेम या धन के मामले में—तो यह राशिफल आपके लिए है। आइए क्रमवार तरीके से जानते हैं मेष से मीन तक, सभी 12 राशियों की स्थिति।

मेष राशि

आज आपका दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। मेष राशि वालों का माता-पिता के साथ मंदिर जाने के योग बनते दिख रहे हैं, जिससे मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। घर में नए मेहमानों के आने की संभावना है। इससे घर का माहौल सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ मूवी का प्लान बनने की संभावना है। कार्य में व्यस्तता के बावजूद भी परिवार के लिए समय निकालेंगे। साथ ही परिवार के उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। साथियों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृष राशि

आज का दिन वृष राशि वालों के लिए शुभ सकेंत लेकर आएगा। घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन की संभावना है। आर्ट्स से संबंधित छात्रों को टीचर्स के मार्गदर्शन की प्राप्ति होगी। व्यापार में नये अवसर बनते दिख रहे हैं। योग व ध्यान करने से सेहत में सुधार होगा। आज के दिन वृष राशि वाले लोगों को सफेद चंदन का दान करना चाहिए। ऐसा करने से मान-सम्मान बढ़ेगा। आज अपने बड़ों और साथियों का सहयोग भी मिलेगा।

मिथुन राशि

आज मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। आज का दिन आपके लिए कोई गुड न्यूज लेकर आएगा। फ्रीलांसिंग से जुड़े लोगों की आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। व्यापार के लिए यात्रा करने वाले लोगों का दिन अच्छा जाएगा। काम में सफलता मिलेगी। स्टेशनरी से जुड़े व्यवसाय में भी लाभ होने की संभावना है। आज के दिन मिथुन राशि के लोगों को मंदिर में घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करना शुभ होता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। व्यवसाय में धन लाभ की संभावना है। आपके पार्टनर से आपके रिश्ते गहरे होंगे साथ ही प्यार बढ़ेगा। हालांकि दोस्तों के साथ बनाई गई योजना टल सकती है। कर्क राशि वाले लोगों को आज के दिन खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज के दिन जरूरतमंद को कपड़े दान करने से समस्या दूर होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की सलाह से आर्थिक लाभ मिल सकते है। मित्रों से असहमति संभव है, लेकिन इसके हल भी जल्दी निकाल लिए जाएंगे। शिक्षकों के लिए आज का दिन शुभ है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए। मां लक्ष्मी को सिंदूर का तिलक लगाएं। ऐसा करने से जीवन में आने वाली सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

कन्या राशि

आज आप किसी जरूरी काम को सफलतापूर्वक निपटा सकते हैं। दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बन रहा है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आज के दिन मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लें। ऐसा करने से जीवन में सफलता मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को सतर्कता से काम करे की जरूरत है। मित्रों की सलाह से काम करने पर काम आसान हो जाएगा। तुला राशि के लोगों की सेहत अच्छी रहेगी। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। जरूरतमंदों की मदद करने से मन को शांति मिलेगी। फैशन डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को कुछ नया करने का अवसर मिलेगा। चावल का दान करें, इससे आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि को लोगों को व्यवसाय में सफलता मिलेगी। वृश्चिक राशि के लोगों को योजना बनाकर काम करने की जरुरत है। रेस्टोरेंट में काम करने वालों लोगों को धन की प्राप्ति होगी। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। करियर में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। गाय को रोटी खिलाने से वातावरण सुखमय बनेगा।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों का आज का दिन सुखमय होगा। आपका हंसमुख स्वभाव परिवार में सकारात्मक ऊर्जा को कायम रखेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में योगदान देने से सफलता हासिल होगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए भी सफलता के योग बन रहे हैं। दही का दान करना आपके जीवन में खुशियां लाएगा।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे। आज आपको आर्थिक रूप से सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। छात्रों को करियर में अपने सीनियरों का सहयोग मिलेगा। मकर राशि वाले लोगों को लेन-देन करते समय सतर्कता बनाई रखनी चाहिए। सेहत के लिहाज से हेल्दी डाइट लेने की जरूरत है। मंदिर में इत्र दान करने से आर्थिक तरक्की मिलेगी।

कुंभ राशि

आज मिश्रित परिणाम मिलेंगे। किसी नए काम की शुरुआत से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लें। दोस्तों के साथ कोई छोटी पार्टी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों को मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। विदेश में पढ़ाई का सपना पूरा हो सकता है। भाई-बहनों से चल रही अनबन को संवाद से समाप्त करें।

मीन राशि

आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शिक्षा में नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सीखने की इच्छा प्रबल रहेगी। माता-पिता से आवश्यक मुद्दों पर चर्चा करें। किसी गलत निर्णय से बचें। पुराने लेन-देन के मामले फिर से परेशानी बन सकते हैं। संतान से जुड़ी समस्या पर जीवनसाथी के साथ मिलकर समाधान निकालें।