Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • Sakat Chauth 2024: सिंह राशि में रहेंगे चंद्रमा, जानें कितने बजे कर सकते हैं दर्शन

Sakat Chauth 2024: सिंह राशि में रहेंगे चंद्रमा, जानें कितने बजे कर सकते हैं दर्शन

नई दिल्ली: 29 जनवरी यानि आज माताएं सकट चौथ का व्रत मनाएंगी। हिंदू कैलेंडर के अनुसार ये त्योहार हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है और इस दिन भगवान गणेश और सकट माता की श्रद्धा पूर्वक पूजा की जाती है। इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे और […]

Sakat Chauth 2024
inkhbar News
  • Last Updated: January 29, 2024 20:12:15 IST

नई दिल्ली: 29 जनवरी यानि आज माताएं सकट चौथ का व्रत मनाएंगी। हिंदू कैलेंडर के अनुसार ये त्योहार हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है और इस दिन भगवान गणेश और सकट माता की श्रद्धा पूर्वक पूजा की जाती है। इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे और इसके बाद कन्या राशि में चले जाएंगे। इस दौरान चंद्रमा की ग्रहों की स्थिति अच्छी है और सकट चौथ पर सवार्थ(Sakat Chauth 2024) सिद्धि योग है। इस साल 29 जनवरी यानी की आज सकट चौथ का व्रत रखा गया है।

इस समय होंगे चंद्र दर्शन

इस दौरान महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रहीं और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य दिया। बता दें कि आज के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देकर उनकी आरती उतारी जाती है और परिक्रमा करके चंद्रमा के दर्शन किए जाते हैं। जानकारी दे दें कि कई शहरों में चंद्र दर्शन का समय रात को नौ बजे के बाद है और कई शहरों में 9 बजे भी पहले।

  • पटना – 8:45 बजे
  • लखनऊ – 08:55बजे
  • वाराणसी – 09:18 बजे
  • गाजियाबाद – 09:09 बजे
  • प्रयागराज – 09:20 बजे
  • मेरठ – 09:15बजे
  • जयपुर – 9:32 बजे
  • मुंबई – 9:17 बजे
  • दिल्ली – 9.10 बजे
  • नोएडा – 9.09 बजे
  • गाजियाबाद – 9.09 बजे
  • अलवर – 9.13बजे
  • कोटा – 21:17 बजे
  • जैसलमेर – 21:37 बजे
  • उदयपुर – 21:26 बजे
  • सीकर – 21:19 बजे
  • भागलपुर – रात 20:31 बजे
  • रांची – रात 8:39 बजे
  • जमशेदपुर – रात 8:35 बजे
  • बोकारो – रात 8:35 बजे

सकट चौथ पूजा की तिथि

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार इस साल(Sakat Chauth 2024) माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 29 जनवरी आज सुबह 06 बजकर 10 मिनट से आरंभ हो चुकी है और इसका समापन 30 जनवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर हो जायेगा। बता दें कि इस तरह से उदयातिथि के मुताबिक सकट चौथ का व्रत आज यानी 29 जनवरी को ही रखा जा रहा है।

यह भी पढ़े: 

Sakat Chauth 2024 Moon Time: जानें सकट चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद और शुभ मुहूर्त