नई दिल्लीः हिंदू पंचांग के मुताबिक, प्रत्येक वर्ष माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को सकट चौथ के अलावा तिलकुट, माघ चतुर्थी, संकष्टी चतुर्थी आदि नामों से जाना जाता है। यह व्रत प्रथम पूज्य देवता भगवान गणेश को समर्पित है। यह व्रत खासतौर पर महिलाओं द्वारा अपनी संतान की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से विघ्नहर्ता गणेश संतान के सारे संकटों को दूर करते हैं। इस दिन चंद्रमा की पूजा का विशेष विधान है। इस बार सकट चौथ व्रत के दिन अद्भुत योग का संयोग बन रहा है। ऐसा करने से व्रती को दोगुना(Sakat Chauth 2024) लाभ मिलता है।
सकट चौथ का शुभ योग
जानकारी दे दें कि 29 जनवरी 2024 को सकट चौथ व्रत के दिन शोभन योग और त्रिग्रही योग का संयोग बन रहा है। इस दौरान शोभन योग में बप्पा की पूजा करने से सौभाग्य, सुख और आय में वृद्धि होती है।
- शोभन योग – 28 जनवरी 2024 को सुबह 08 बजकर 51 तक और 29 जनवरी 2024 को सुबह 09 बजकर 44 तक
- त्रिग्रही योग – इस दिन धनु राशि में शुक्र, मंगल और बुध विराजमान होंगे। जिस कारण त्रिग्रही योग बनेगा। इस दिन गणपति की सिंदूर और दूर्वा से पूजा करने पर तीन ग्रहों की कृपा प्राप्त होगी।
सकट चौथ पर उपाय
- संतान को लाभ – इस दिन पूजा में मिट्टी से गणेश जी बना कर पंचोपचार विधि से उनकी पूजा करें और गणेश जी को पीले वस्त्र पहनाएं। फिर शाम को चंद्रमा को जल देकर व्रत का समापन करें। गणेश जी को गुड़ और तिल का भोग लगाएं और प्रसाद में गुड़ और तिल दें। ऐसा माना जाता है कि इससे संतान को करियर में लाभ मिलता है।
- संतान की सुरक्षा के लिए – सकट चौथ पर भगवान गणेश की पूजा करते वक्त संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से सभी(Sakat Chauth 2024) कष्ट, दुख और विघ्न-बाधा दूर होती हैं।
- तनाव को करें दूर – इस दिन रात को पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें और ओम सोम सोमाय नम: मंत्र का जाप करते हुए चांद को जल चढ़ाएं। ऐसा करने से मानसिक तनाव दूर होता है।
ये भी पढ़ें :