Shani Guru Kendra Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 15 जून 2025 को एक दुर्लभ और शक्तिशाली ज्योतिषीय योग बन रहा है, जिसे शनि-गुरु केंद्र योग कहा जा रहा है। इस दिन शाम 7 बजकर 57 मिनट पर न्याय के देवता शनि और ज्ञान के ग्रह बृहस्पति एक-दूसरे से 90 डिग्री पर होंगे, जिससे केंद्र योग का निर्माण होगा। यह योग खासतौर पर तीन राशियों मेष, कर्क और मकर के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किस राशि को कैसे मिलेगा लाभ।
मेष राशि के जातकों के लिए यह योग करियर में नए आयाम खोल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में रुकी हुई सफलताएं मिल सकती हैं। प्रमोशन के प्रबल योग हैं और विदेश में नौकरी पाने का सपना भी साकार हो सकता है। हालांकि आलस्य थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन यदि आप सक्रिय रहते हैं, तो लाभ निश्चित है। व्यापारियों को नई डील्स मिल सकती हैं और निवेश से मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी और धार्मिक यात्राओं का भी योग है। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी और प्रेम संबंधों में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी इज़ाफा संभव है। पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा और भाई-बहनों से संबंध सुधर सकते हैं।
अब 15 दिन तक बीमार रहेंगे भगवान जगन्नाथ, आज कराया जाएगा स्नान, जानें कब से शुरू होगी रथ यात्रा?
कर्क राशि के जातकों के लिए भी यह योग कई मायनों में अनुकूल रहेगा। लंबे समय से काम में जो बाधाएं थीं, वे अब दूर होंगी। खासतौर पर नौकरी या कारोबार में यात्रा का अवसर मिल सकता है जो लाभदायक साबित होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और आध्यात्मिक शांति का अनुभव होगा। विदेश यात्रा के प्रबल संकेत हैं, जिससे करियर या शिक्षा से जुड़े सपने पूरे हो सकते हैं। शिक्षा प्राप्त करने वालों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा और संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहने की संभावना है और वैवाहिक जीवन में तालमेल बेहतर होगा। परिवार में भी सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा।
मकर राशि के जातकों के लिए यह योग विशेष रूप से शुभ है क्योंकि इन्हें शनि की साढ़े साती से हाल ही में मुक्ति मिली है। अब शनि और गुरु का यह केंद्र योग जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का संकेत दे रहा है। नौकरी में तरक्की, मान-सम्मान और धन लाभ की संभावनाएं हैं। व्यापारी वर्ग को नई संभावनाएं मिलेंगी और सही निर्णय से कारोबार में उन्नति हो सकती है। छोटी-छोटी यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं और पारिवारिक विवाद खत्म हो सकते हैं। भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे और संतान की ओर से भी सुखद समाचार मिल सकता है। हालांकि स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सतर्कता जरूरी है। वैवाहिक जीवन में प्रगति होगी और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।