नई दिल्ली: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जिसे महाष्टमी के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति से मनाया जा रहा है। शनिवार के इस पावन दिन पर देवी महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। आज अष्टमी तिथि शाम 7:27 बजे तक रहेगी, और पुनर्वसु नक्षत्र कल सुबह 5:32 बजे तक रहेगा।
मेष राशि:
आज का दिन आपके जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आया है। सभी समस्याओं का हल आसानी से मिल सकता है। सरकारी कामों से लाभ मिलेगा। बच्चों के साथ पिकनिक या आउटिंग प्लान कर सकते हैं।
वृष राशि:
आपका आत्मविश्वास आज सातवें आसमान पर रहेगा। पुरानी परेशानियां खत्म होंगी। परिवार में धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बन सकती है। जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।
मिथुन राशि:
विद्यार्थियों के लिए दिन सफलता भरा है। थोड़ी मेहनत और जरूरी है। घर में आनंदपूर्ण माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि:
महाष्टमी पर आपके सारे काम बनेंगे। बड़े फैसलों के लिए समय उत्तम है। नई बिजनेस डील मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। बेटी से जुड़ी शुभ सूचना मिलेगी।
सिंह राशि:
दिन बेहतरीन है, खासकर महिलाओं के लिए। व्यापार में महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा। प्रेमी जोड़े अपने रिश्ते को घर वालों से साझा कर सकते हैं।
कन्या राशि:
आज का दिन संतुलित और लाभकारी है। जो भी काम फोकस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। फिलहाल निवेश से बचें। माता-पिता धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
तुला राशि:
व्यवसायिक योजनाएं लाभ दिला सकती हैं। पारिवारिक विवाद सुलझाने में बुजुर्गों की मदद मिलेगी। कॉस्मेटिक कारोबार में लाभ होगा।
वृश्चिक राशि:
मां महागौरी की कृपा से दिन मंगलकारी रहेगा। बैंकिंग सेक्टर में कार्यरत लोग तेजी से काम निपटाएंगे। पिता से मार्गदर्शन मिलेगा। पुरानी यादें फिर से जीवन में खुशियां भर सकती हैं।
धनु राशि:
घर खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए दिन शुभ है। बॉस आपको नया प्रोजेक्ट दे सकते हैं। छात्रों को मेहनत बढ़ानी होगी।
मकर राशि:
दोस्तों की मदद करेंगे, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। बिजनेस में लाभ संभव है। बहन को गिफ्ट देने से संबंधों में मिठास आएगी।
कुंभ राशि:
परिवार संग देवी दर्शन का प्लान बन सकता है। नई स्किल्स सीखने का विचार आपके भविष्य को संवार सकता है। वाहन खरीदने के लिए दिन अनुकूल है।
मीन राशि:
रुपए-पैसे को लेकर सतर्क रहें। ट्रैवल या मीडिया से जुड़े व्यवसाय में बड़ा बदलाव हो सकता है। किसी करीबी की सलाह फायदेमंद रहेगी।
यह भी पढ़ें: