Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • कुरान की सख्त हिदायतें, मुसलमानों के लिए ‘हराम’ हैं ये चीजें!

कुरान की सख्त हिदायतें, मुसलमानों के लिए ‘हराम’ हैं ये चीजें!

इस्लाम धर्म, जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है, में कई चीजें हराम (निषिद्ध) मानी गई हैं। कुरान में इन चीजों के बारे में स्पष्ट निर्देश

things haram for Muslims in Quran
inkhbar News
  • Last Updated: September 19, 2024 22:08:41 IST

नई दिल्ली: इस्लाम धर्म, जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है, में कई चीजें हराम (निषिद्ध) मानी गई हैं। कुरान में इन चीजों के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि इस्लाम में किन-किन चीजों को हराम बताया गया है।

कपड़ों का मुद्दा: हिजाब

इस्लाम में महिलाओं के लिए कपड़ों के मामले में खास नियम हैं। मुसलमान महिलाओं को हिजाब पहनना अनिवार्य है। अगर कोई महिला हिजाब नहीं पहनती और अपने शरीर के अंगों को प्रदर्शित करती है, तो इसे हराम माना जाता है। सच्ची मुसलमान महिलाएं अपने शरीर को ढक कर रखती हैं।

शतरंज का खेल

कुरान में शतरंज खेलने को हराम बताया गया है। यह खेल इस्लाम में जुए की तरह माना जाता है। हालांकि, कुछ लोग इसे एक स्किल बेस्ड गेम मानते हैं, जो दिमागी कसरत के लिए अच्छा होता है। फिर भी इस्लाम में इसे निषिद्ध माना जाता है।

ब्याज का लेन-देन

इस्लाम में ब्याज लेना और देना दोनों हराम हैं। इसे इतना बड़ा गुनाह माना गया है कि इसे अन्य गंभीर अपराधों की तुलना में अधिक गंभीर माना जाता है। मुसलमानों को ब्याज से बचने की सलाह दी गई है।

अन्य प्रमुख हराम चीजें

1. शिर्क (साझेदारी): अल्लाह के साथ किसी भी प्रकार का मोल-भाव करना सबसे बड़ा पाप है।

2. शराब: इस्लाम में शराब का सेवन पूरी तरह से हराम है।

3. अवैध यौन संबंध: शादी के बाहर किसी भी व्यक्ति के साथ यौन संबंध स्थापित करना हराम है।

4. चोरी करना: इस्लाम में चोरी को कड़ा अपराध माना गया है।

5. जादू-टोना: जादू-टोना करना भी हराम है।

6. टैटू बनवाना: शरीर पर टैटू बनवाना इस्लाम में निषिद्ध है।

इसके अलावा, इस्लाम में संगीत सुनना, गैर-इस्लामी चीजों में भाग लेना, जुआ खेलना, अश्लील कार्य करना, सोने के गहने पहनना और झूठ बोलना भी हराम माने गए हैं। इस्लाम धर्म में कई चीजें हराम मानी जाती हैं, जिन्हें मानने वाले मुसलमानों को इनसे बचने की सलाह दी गई है। यह निर्देश कुरान में दिए गए हैं और इनका पालन करना हर मुसलमान के लिए आवश्यक है।

 

ये भी पढ़ें: जकात: इस्लाम का अनमोल दान जो बदल सकता है ज़िंदगी, कौन हैं वो 8 लोग जो पाते हैं इसका लाभ!

ये भी पढ़ें: मुस्लिम धर्म में चंद्र ग्रहण को लेकर क्या खास उपाय करते हैं