Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • Surya Grahan 2024: आज का सूर्य ग्रहण है बेहद ख़ास, जानें कैसे हो सकते हैं आज जन्में बच्चे

Surya Grahan 2024: आज का सूर्य ग्रहण है बेहद ख़ास, जानें कैसे हो सकते हैं आज जन्में बच्चे

Surya Grahan 2024: आज साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। 54 सालों के बाद यह सबसे लंबा चलने वाला सूर्य ग्रहण होगा जो करीब 5 घंटे 25 मिनट तक लगा रहेगा। आज का सूर्य ग्रहण पूर्ण होगा, इसके चलते जब यह अपने चरम पर होगा तो 7 मिनट के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: April 8, 2024 08:37:59 IST

Surya Grahan 2024: आज साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। 54 सालों के बाद यह सबसे लंबा चलने वाला सूर्य ग्रहण होगा जो करीब 5 घंटे 25 मिनट तक लगा रहेगा। आज का सूर्य ग्रहण पूर्ण होगा, इसके चलते जब यह अपने चरम पर होगा तो 7 मिनट के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जायेगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इस कारण इसका सूतक काल यहां पर मान्य नहीं होगा। वहीं अमेरिका में इसका प्रभाव सबसे अधिक दिखाई देगा।

कैसे होंगे आज जन्में बच्चे

आज सोमवती अमावस्या और पूर्ण सूर्य ग्रहण का संयोग है। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का महत्व होता है। हिंदू अमावस्या के दिन स्नान, दान और धार्मिक कार्य करते हैं। अगर आज यानी सूर्य ग्रहण पर बच्चें जन्म लेते हैं तो माता-पिता और परिवार के लिए आशीर्वाद जैसा होगा। दरअसल सूर्य ग्रहण पर जन्में बच्चे आध्यात्मिक योद्धा जैसे होते हैं। उनके अंदर गजब की ऊर्जा देखी जाती है।

इन जगहों पर ग्रहण

बता दें कि इस बार का सूर्य ग्रहण अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, पश्चिमी यूरोप, कनाडा, मध्य अमेरिका, उत्तरी अमेरिका , इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र, दक्षिण अमेरिका और आयरलैंड में दिखेगा। यह भारत में नजर नहीं आएगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा जो देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक चलेगा।

ग्रहण में भूल कर न करें यह काम-

ग्रहण के दौरान कोई शुभ काम न करें।
देवी-देवताओं की पूजा न करें।
ग्रहण के वक़्त न भोजन पकाए और न कुछ खाए-पिएं।
गर्भवती महिलाएं ग्रहण न देखें और न घर से बाहर निकले।
तुलसी और अन्य पेड़-पौधों को छूने से बचे।

ग्रहण के समय करें ये-

सूतक काल शुरू होने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते को डालकर रखें।
ग्रहण के वक़्त देवी-देवताओं के नाम का स्मरण करें।
ग्रहण के असर को कम करने के लिए मन्त्रों का जाप करें।
ग्रहण खत्म होने के बाद अपने पूरे घर में गंगाजल जरूर छिड़कें।

Also Read- Surya Grahan 2024: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें शुरू होने का समय, भारत पर पड़ेगा ये असर