Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • महज 24 घंटे में असर दिखाते हैं ये उपाय, सभी बड़ी परेशानी से मिलेगा निजात

महज 24 घंटे में असर दिखाते हैं ये उपाय, सभी बड़ी परेशानी से मिलेगा निजात

Vastu Upaay: अगर घर पर किसी की नजर लग गई हो तो बिना किसी कारण के व्यक्ति निराश और थका हुआ महसूस कर सकता है। बार-बार आर्थिक हानि हो रही हो, घर का कोई न कोई सदस्य हर समय बीमार रहता हो तो नकारात्मक शक्तियों या किसी की नजर दोष लग सकता है। आइए जानते […]

महज 24 घंटे में असर दिखाते हैं ये उपाय, सभी बड़ी परेशानी होगी दूर
inkhbar News
  • Last Updated: January 11, 2023 18:00:53 IST

Vastu Upaay: अगर घर पर किसी की नजर लग गई हो तो बिना किसी कारण के व्यक्ति निराश और थका हुआ महसूस कर सकता है। बार-बार आर्थिक हानि हो रही हो, घर का कोई न कोई सदस्य हर समय बीमार रहता हो तो नकारात्मक शक्तियों या किसी की नजर दोष लग सकता है। आइए जानते हैं इन सभी समस्याओं से निजात पाने के अचूक उपाय। ये उपाय ऐसे हैं जो आपको बड़ी परेशानी से निजात दिलाएंगे।

तमाम समस्‍याओं से छुटकारा दिलाएंगे ये टोटके

1. यदि कार्य में बार-बार बाधा, आर्थिक तंगी आ रही हो तो बुधवार के दिन सप्त धान्य (सात प्रकार के अनाज) का दान करें।

2. अगर आप अपने करियर में असफल हो रहे हैं, बार-बार बाधाओं का सामना कर रहे हैं तो नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें।

3. आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए अपने पर्स की जेब में चांदी का एक छोटा चौकोर टुकड़ा हमेशा रखें। आप चाहें तो इसे अपने घर या व्यवसाय में धन रखने के स्थान पर रखें, भरपूर लाभ होगा।

4. कुत्ते को रोज खाना खिलाएं। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं तो और भी अच्छा है।

5. रोज आप घर की पहली रोटी गाय को खिलाएं। ऐसा करने से देवी-देवताओं की कृपा से जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है.

6. घर में खुशहाली के लिए पीपल, बरगद, नीम और केले की जड़ में प्रतिदिन जल चढ़ाएं।

7. अमावस्या, पूर्णिमा या जब भी आपको मौका मिले किसी गरीब को कुछ दान करते रहें।

8. चींटी को आटा और चीनी और चिड़ियों के बच्चे खिलाएं। इससे जीवन में आने वाली सभी बाधाएं और परेशानियां दूर होती हैं।

9. तनाव होने पर तांबे के लोटे में पानी भरकर सिरहाने रखकर सोएं। अगली सुबह इसे फेंक दें। तनाव से मुक्ति मिलेगी।

10. तनाव और नकारात्मकता से बचने के लिए सप्ताह में कम से कम एक बार अपने नहाने के पानी में एक चम्मच समुद्री नमक मिलाकर नहाएं।

11. सफेद, काला या दो रंग का कम्बल गरीबों को दें।

12. अपने घर में सुबह-शाम कपूर जलाएं। इस घर में सकारात्मकता का प्रवाह होता है.

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष व लोक मान्यताओं पर आधारित है. इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए इनख़बर किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं करता है.)

 

 

यह भी पढ़ें

 

Vastu Tips: पर्स में भी न रखें ये 4 चीजें, बना देगी कंगाल….. जानिये वजह

धर्म : जानिए धूप जलाने से मिलते हैं ये चमत्कारी फायदे!