Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के अवसर पर कर सकते है यह खास उपाय, जानिए कैसे होगा समस्या का समाधान

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के अवसर पर कर सकते है यह खास उपाय, जानिए कैसे होगा समस्या का समाधान

नई दिल्ली : इस साल 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन शिव ने कुबेर देव को वरदान दिया था कि जो भी भक्त कुबेर देव की पूजा करेगा उसको धन की प्राप्ति होगी। माना जाता है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर खास उपाय करने से कई समस्याओ का समाधान होता […]

Maha Shivratri
inkhbar News
  • Last Updated: February 9, 2023 09:49:34 IST

नई दिल्ली : इस साल 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन शिव ने कुबेर देव को वरदान दिया था कि जो भी भक्त कुबेर देव की पूजा करेगा उसको धन की प्राप्ति होगी। माना जाता है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर खास उपाय करने से कई समस्याओ का समाधान होता है। आइए कुबरे कृत शिव स्तुति के बारे में जानते हैं।

इस साल महाशिवरात्रि का त्यौहार 18 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा। इस अवसर पर फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर देवी पार्वती और भगवान भोलेनाथ विवाह के बंधन में बंधे थे। दरअसल महाशिवरात्रि का व्रत धन, सुख, वैभव दिलाता है। माना जाता है कि महाशिवरात्रि पर कुछ खास उपाय से कुबेर देवता अति प्रसन्न होते हैं। आइए विस्तारपूर्वक जानते है महाशिवरात्रि पर धन प्राप्ति के उपाय क्या है-

शिव पूजा से प्रसन्न होता है कुबेर देव

दरअसल माना जाता है कि संहार के देवता भोलेनाथ को देवों के देव कहते है। ठीक वैसे ही देवताओं में कुबेर को धन का राजा माना जाता है। बता दे कुबेर को सुख-समृद्धि और धन का देवता माना हैं। जीवन से सभी कुबेर देवता का आशीर्वाद पाने की कामना करते है। कहा जाता है कि कुबेर देवता भगवान शिव के परम भक्त कहलाते है इसलिए भगवान शिव की कृपा से ही कुबेर धनपति कहलाए गए है। वही पौराणिक कथा के मुताबिक भगवान शिव ने वरदान दिया था कि जो भक्त कुबेर देव की पूजा करेगा उस पर धन और वैभव की बारिश होगी। महाशिवरात्रि पर कुबेर के मंत्र का जाप करने से भोलेनाथ संग कुबेर देवता भी अति प्रसन्न होते है।

महाशिवरात्रि के दिन का महत्व

बता दे महाशिवरात्रि में महा का मतलब है महान, शिवरात्रि यानी शिव की रात, अर्थात शिव की महान रात। वहीं महाशिवरात्रि की रात को बहुत शुभ मानी जाती है। कहा जाता है कि इस दिन जिसने सच्चे मन से शंभू की भक्ति कर ले उसका जीवन पूरी तरह बदल जाता है और उसकी सोई किस्मत जाग जाती है। वास्तुदोष के भी अशुभ प्रभाव नष्ट हो जाते है।

महाशिवरात्रि पर पूजा की विधि

– महाशिवरात्रि के अवसर पर सूर्योदय से पूर्व ब्रह्म मुहर्त में स्नान के बाद सफेद वस्त्र पहनना शुभ है।
– इस दिन भगवान शिव के मंदिर में दक्षिण दिशा की ओर मुख करके घी का चौमुखी दीपक जलाए और फिर ॐ श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नम: मंत्र का 1008 बार जाप करने से लाभ होता है।
– यदि इस मंत्र का उच्चारण अगर बेलपत्र पेड़ की जड़ों के समीप बैठकर किया जाए तो इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है।
– आर्थिक समस्याओं से मुक्त होने के लिए यह मंत्र बहुत प्रभावशाली माना जाता है। वही इसे करने से घर की दरिद्रता चली जाती है और धन लाभ होता है।