Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • आज का राशिफल: मीन और सिंह राशि वालों के होंगे सारे काम पूरे, जानें क्या रहेगा खास

आज का राशिफल: मीन और सिंह राशि वालों के होंगे सारे काम पूरे, जानें क्या रहेगा खास

आज रविवार के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही स्वार्थ सिद्धि योग, गण्ड योग और ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। नई डील फायदे में रहेगी। विद्यार्थियों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

Today Horoscope People of Pisces and Leo zodiac signs will complete all their work, know what will be special
inkhbar News
  • Last Updated: December 29, 2024 08:28:28 IST

नई दिल्ली: आज रविवार के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही स्वार्थ सिद्धि योग, गण्ड योग और ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इस विशेष संयोग में कुछ राशियों को बड़ा लाभ होगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी राशियों का हाल।

मेष (Aries)

आज का दिन आपकी परेशानियां कम करेगा और आप राहत महसूस करेंगे। मेहनत का फल मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा। अधूरे कार्य पूरे करने का प्रयास करें। लव लाइफ में साथी के साथ बाहर जाने की योजना बन सकती है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ (Taurus)

आज का दिन सामान्य रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पैसों का लेन-देन टालना बेहतर होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से निवेश करें, जो भविष्य में लाभदायक होगा। नौकरी और व्यापार में सोच-समझकर कदम उठाएं।

Taurus

मिथुन (Gemini)

दिन सामान्य रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क (Cancer)

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है।

Cancer

सिंह (Leo)

सामाजिक दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। पारिवारिक व्यवसाय के लिए बनाई गई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम का समय परिवार और जीवनसाथी के साथ बिताएंगे।

कन्या (Virgo)

धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। नई डील फायदे में रहेगी। विद्यार्थियों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। परिवार के साथ खुशहाल समय बितेगा।

तुला (Libra)

आज मन की इच्छाएं पूरी होंगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। धन संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। आय के नए स्रोत मिलेंगे। बच्चों के भविष्य के लिए निवेश करना लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

Libra

वृश्चिक (Scorpio)

दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में तरक्की होगी। किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है। शाम का समय दोस्तों के साथ बिताएंगे।

धनु (Sagittarius)

आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। विद्यार्थियों को मार्गदर्शन की जरूरत होगी। पारिवारिक व्यापार में लाभ होगा। ससुराल पक्ष से कोई दुखद समाचार मिल सकता है। माताजी की सेहत का ध्यान रखें।

मकर (Capricorn)

आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों का महत्व बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार के साथ धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेंगे।

कुंभ (Aquarius)

दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। व्यवसाय में बाधाएं दूर होंगी। संतान से जुड़ी परेशानियां हल हो सकती हैं। जल्दबाजी से बचें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। शाम को धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

Aquarius

मीन (Pisces)

आज धन और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में विरोधियों से सावधान रहें। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। बुजुर्गों की सेवा करें और दान-पुण्य में हिस्सा लें, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें: प्रेमानंद जी महाराज ने डरावने सपने को लेकर खोला बड़ा राज, जानें बुजुर्गों के गुस्से से कैसे बचें!