Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • आज का राशिफल: इन राशियों पर आज होगी शनि कृपा, लाभदायक रहेगा दिन

आज का राशिफल: इन राशियों पर आज होगी शनि कृपा, लाभदायक रहेगा दिन

28 दिसंबर, शनिवार को शनि महाराज शश राजयोग बना रहे हैं। इसके साथ ही मंगल और चंद्रमा के बीच राशि परिवर्तन योग भी बन रहा है। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा।

Horoscope Today, Horoscope 28 December 2024
inkhbar News
  • Last Updated: December 28, 2024 07:51:57 IST

नई दिल्ली : 28 दिसंबर, शनिवार को शनि महाराज शश राजयोग बना रहे हैं। इसके साथ ही मंगल और चंद्रमा के बीच राशि परिवर्तन योग भी बन रहा है। ऐसे में सिंह, मकर और मीन राशि के लिए आज का दिन विशेष लाभकारी रहेगा। वहीं, बाकी राशियों के लिए यह दिन मिश्रित फल देने वाला हो सकता है। आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries)

आज के दिन कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि अचानक से उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि जीवनसाथी से हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। बच्चों से कोई सुखद समाचार मिलेगा और शाम का समय परिवार के साथ आनंदपूर्वक बिताएंगे। लव लाइफ में प्रेमी के साथ यात्रा का योग बन रहा है। खानपान में संयम बरतें।

Aries

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ पार्टी का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी को सरप्राइज देने का विचार कर सकते हैं। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini)

आज आपको पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाना होगा। निकट संबंधियों की मदद के लिए तैयार रहें। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। पिता के साथ वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी का भरोसा और प्रेम बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन आपके कामकाज में सफलता लेकर आएगा। व्यवसाय में मुनाफा होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल है। परिवार के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है।

Cancer

सिंह राशि (Leo)

आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी वाणी और व्यवहार से सम्मान मिलेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन शुभ रहेगा। भाई-बहनों से रिश्ते मजबूत होंगे। यात्रा और मनोरंजन पर खर्च कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। साहित्य और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra)

आज किसी निकट संबंधी से परेशान करने वाली खबर मिल सकती है। अनुभवी लोगों के सहयोग से समस्या का समाधान होगा। व्यापार में पैसों की समस्या हल होगी। जीवनसाथी और बच्चों का साथ मिलेगा।

Libra

वृषभ राशि (Scorpio)

आज का दिनअनुकूल रहेगा। किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। दोस्तों और सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों की आज विशेष रूप से कमाई होगी, काफी समय से अटका हुआ कामआज वह पूरा हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

नौकरी और कारोबार में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। प्रॉपर्टी और दवाइयों के कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में शामिल होकर प्रतिष्ठा पाएंगे।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन लाभकारी रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। परिवार के साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं।

Capricorn

कुंभ राशि (Aquarius)

धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि रहेगी। परिवार में चल रहा तनाव समाप्त होगा। व्यवसाय में लाभ होगा। शाम का समय आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

आज बच्चों के भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा और विदेश से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा के दौरान सतर्क रहें।

ये भी पढ़ें: