Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • आज का राशिफल 14 मई 2025: मिथुन, कन्या और तुला राशियों में मिलेगा शुभ लाभ, जानें अन्य राशियों का भविष्यफल

आज का राशिफल 14 मई 2025: मिथुन, कन्या और तुला राशियों में मिलेगा शुभ लाभ, जानें अन्य राशियों का भविष्यफल

मिथुन, कन्या और तुला राशियों के लिए भाग्यशाली और लाभदायक दिन भी रहेगा। पंचांग की गणना बताती है कि चंद्रमा का गोचर दिन रात वृश्चिक राशि में अनुराधा में ज्येष्ठा के नक्षत्र हो रहा है। चंद्रमा के गोचर के साथ ही सूर्य और गुरु का राशियों में परिवर्तन भी हो रहा है।

aaj ka rashifal image
inkhbar News
  • Last Updated: May 14, 2025 09:32:30 IST

Aaj Ka Rashifal : मिथुन, कन्या और तुला राशियों के लिए भाग्यशाली और लाभदायक दिन भी रहेगा। पंचांग की गणना बताती है कि चंद्रमा का गोचर दिन रात वृश्चिक राशि में अनुराधा में ज्येष्ठा के नक्षत्र हो रहा है। चंद्रमा के गोचर के साथ ही सूर्य और गुरु का राशियों में परिवर्तन भी हो रहा है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन खर्चीला रहेगा। तालमेल बनाकर रखना होगा।दिन को संयमित होकर बिताएं।व्यवसायियों को कुछ लाभदायक सौदे मिलेंगे।सूझबूझ और सद्व्यवहार से आगे बढ़ेंगे।परिजनों के साथ संवाद पर जोर बना रहेगा।कार्य विस्तार की योजनाएं गति लेंगी। कुछ उलझन और तनाव मिल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा।भावुक होकर कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए।जीवनसाथी के साथ कुछ मुद्दों पर असहमति हो सकती है।एक दूसरे के प्रति वचनबद्धता बनाए रखेंगे।लक्ष्यों को पूरा कर लेने का प्रयास बनाए रखेंगे।सहकारिता के कार्यों को गति मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए आझ का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। धन लाभ होने से मन प्रसन्न हो जाएगा। भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे।कोई अच्छी खबर मिल सकती है।कुछ ना कुछ जिम्मेदारियों को पूरा करना होगा।कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचाव बनाए रखें।करियर व्यापार में मेहनत व कौशल बढ़ाएंगे।बड़प्पन बनाए रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मामलों में लाभ दिलाने वाला रहेगा।लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या के सुलझने से मन प्रसन्न होगा।विविध मामलों में सबको साथ लेकर चलना पड़ेगा।बजट के अनुसार आगे बढ़ेंगे।विभिन्न परिणाम पक्ष में बनेंगे।शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा।सुख साधनों की प्राप्ति होगी।दोस्तों और भाई बहनों से भी सहयोग मिलेगा।सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी।माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।घर परिवार में स्थिति अनुकूल रहेगी।परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज संयमित भाव रखना होगा। बुद्धि और कार्यकुशलता फायदा मिलेगा।नौकरी में कोई लाभदायक और सकारात्मक मौका मिलेगा।परिवार का वातावरण उत्साहपूर्ण रहेगा।सामाजिक स्तर एवं संपर्क संवाद संवरेगा।विविध मामले व्यवस्थित रहेंगे।शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए दिन बेहद सुखमय रहेगा।रुचिकर भोजन भी मिलेगा।पैसों के लेन-देन में सावधान रहना होगा।कोई उलझन भी आज सुलझ सकती है।निजी व्यवहार में मिठास और विनम्रता के साथ सहजता व संतुलन रखेंगे।पारिवारिक मामलों में बड़प्पन बढ़ाएंगे।नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर कोई उलझन और परेशानी चल रही तो उसका समाधान निकलेगा।कारोबार में कमाई बढ़ने से खुशी मिलेगाी।प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।रचनात्मकता पर जोर बना रहेगा।जीवनस्तर संवार पर बना रहेगा।मान सम्मान में वृद्धि रहेगी।

धनु राशि

धनु राशि के लिए आज का दिन प्रसन्नतादायक रहेगा।उधार लेनदेन से बचना चाहिए।लाभदायक डील मिलने की खुशी होगी।प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी।कार्य व्यापार मध्यम स्तर का रहेगा। बहुमुखी प्रतिभा प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे।खानपान में संवार आएगी। रिश्तों पर ध्यान देना होगा।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन लाभदायक लेकिन व्यस्तता भरा रहेगा।आर्थिक लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिल सकता है।कोई नया व्यवसाय या काम शुरू करते हैं।महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने में तेजी दिखाएं।सभी का सम्मान बनाए रखेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनाव और उलझन वाला रह सकता है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े जातकों को फायदा हो सकता है।कोई सरकारी क्षेत्र का काम भी बनेगा।करियर कारोबार में तेजी बनाए रखेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी बनाए रहेंगे।परिजनों का सहयोग बना रहेगा।आय में वृद्धि बनी रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन शुभ फलदायी रहेगा।माता के स्वास्थ्य के प्रति भी ध्यान देना होगा। विवाद में जीत मिल सकती है।सूझबूझ व सामंजस्य से लक्ष्यों को साधेंगे।शासन प्रशासन के मामले पक्ष में बनेंगे।श्रेष्ठ प्रदर्शन बनाए रखेंगे।प्रबंध कार्यों से लाभ होगा।सतर्क भी रहना होगा।

Also Read: देश से गद्दारी! बठिंडा का दर्जी रकीब पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी, पुलिस ने धर दबोचा

Tags