Aaj Ka Rashifal: मेष, वृश्चिक व मिथुन राशियों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायक साबित होने वाला है। चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में होगा और चंद्रमा पर गुरु पंचम की दृष्टि रहेगी जिससे ग्रहण योग के प्रतिकूल प्रभाव में भी कमी आने वाली है। दूसरी ओर बुध से दूसरे भाव में सूर्य के होने से वाशी नामक योग भी बन रहा है।
मेष राशि वालों के लिए दिन की स्तिथि काफी मजबूत रहेगी। आय के श्रोत भी बनेंगे। आर्थिक गतिविधियों में भी प्रभाव बना रहेगा। नवीन प्रयासों में भी गति बनी रहेगी। जीत पर भरोसा बढ़ेगा। विभिन्न निर्णय पक्ष में मिल सकता है।
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। लव लाइफ में प्रेमी से खुशी मिलेगी। अचानक कुछ काम आ जाने से यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। उद्योग व्यवसाय उम्मीद के अनुरूप रहेगा। बड़ी जिम्मेदारी उठाएंगे।
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा परिणाम लेकर आएगा।पढाई लिखाई में भी रुचि लेंगे। घर पर किसी सगे संबंधी का आगमन हो सकता है जिससे माहौल खुशनुमा होने जा रहा है।सफलता का प्रतिशत उूंचा होगा।जोखिम लेने की सोच रहेगी।चर्चाओं में सफल रहेंगे।
कर्क राशि के लोगों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा।बिजनेस में आ रही परेशानियां किसी मित्र की मदद से हल हो सकती है।व्यवहार में शालीनता और नम्रता बनाए रखें और अहंकार से बचें।जरूरी सूचना मिलना संभव है।कार्य व्यवस्था पर जोर रखेंगे।पहल करने से बचें।
सिंह राशि के लोगों के लिए मंगलवार का दिन राजनीतिक और सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता दिलाने वाला रहेगा।मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है।योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे।साथियों का भरोसा जीतेंगे।
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बुद्धि और कार्यकुशलता से लाभ पाने का रहेगा।कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।आर्थिक मामलों में सजग रहेंगे।बजट के अनुसार चलेंगे।
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।कोई पुरानी समस्या फिर उभर सकती है।घरेलू जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी।बच्चों की शिक्षा और संगति पर ध्यान देना होगा।परिणाम उम्मीद से अच्छे रहेंगे।आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी।उपलब्धियां बढ़ेंगी।
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन शुभ लाभदायक रहेगा।सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को मान सम्मान मिलेगा।मित्रों और सगे संबंधियों से मिलने का संयोग बन सकता है।परिवार में कोई शुभ व मांगलिक आयोजन का संयोग बनेगा।आर्थिक मामलों में बेहतर करेंगे। लाभ प्रतिशत अच्छा रहेगा।
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन साहस और परिश्रम से लाभ प्रदान करने वाला रहेगा।बड़े भाई से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहना होगा।समय की शुभता का लाभ उठाएंगे।पेशेवर यात्रा की संभावना बढ़त पर रहेगी।आर्थिक प्रयास पक्ष में रहेंगे।
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत फायदेमंद रहने वाला है।वाणी पर कंट्रोल करें और प्रेमी की भावना को समझने का प्रयास करें।जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा। तकनीकी काम से जुड़े जातकों को फायदा हो सकता है।आय के साधन संसाधन बढ़ेंगे।धनधान्य में वृद्धि बनी रहेगी।
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मानसिक उलझन भरा रहने वाला है।नौकरी में सहकर्मियों की बातों का सोच समझकर जवाब देना चाहिए नहीं तो काफी दिक्कत हो सकती है। शुभ समाचार प्राप्त होगा।महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं।आर्थिक लाभ में बढ़ोतरी होगी। सेहत को लेकर ध्यान देना होगा।
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। माता पिता की सलाह पर ध्यान देना फायदेमंद होगा। सेहत के मामले में भी बहुत ही ध्यान देने की जरूरत है।बजट के अनुरूप कार्यगति बनाकर आगे बढ़ें।तैयारी से आगे बढ़ें।नियमों का पालन करें।जल्दबाजी न दिखाएं।
Also Read: बिहार: रील नहीं, पढ़ाई करना चाहती है ये बहू, सास ने थामा हाथ और पहुंचा दिया स्कूल