Aaj Ka Rashifal 26 April 2025: 26 अप्रैल का राशिफल मेष, तुला और मकर राशि के लिए लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर मीन उपरांत मेष राशि में उत्तराभाद्रपद उपरांत रेवती नक्षत्र से होने जा रहा है। आज 26 अप्रैल को चंद्रमा का शुक्र और बुध युति संबंध बनेगा। आज सूर्य से द्वादश भाव में चंद्रमा के होने से वरिष्ठ योग भी बन रहा है। आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा,जानें आज का राशिफल।
मेष राशि वालों के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। घर में आपके सकारात्मक वातावरण देखा जाएगा। परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल भी रहेगा। आज दोस्तों के साथ आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा, आज बिजली के उपकरण और सुख साधनों पर धन खर्च करना होगा। आज भाग्य 84% पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करें।
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ वाला रहेगा।अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक सामान को लेकर आ सकते हैं।शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को पुराने शेयरों से अच्छा लाभ मिलेगा। संतान पक्ष से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे।आर्थिक मामलों में आपकी कोई योजना सफल होगी।आज भाग्य 90% पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और पीपल को जल दें।
मिथुन राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। परिवार में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। राजनीति मे किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से मन खुश रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी बॉस कामों से काफी खुश रहेंगे। माताजी की कोई पुरानी समस्या उभर सकती है, जिसके लिए आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी।आज भाग्य 82% पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करना लाभदायक होगा।
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन घर परिवार के मामले में संतोषप्रद और सुखद है लेकिन सलाह है कि आज भावुकता में कोई भी काम करने से बचना होगा। बच्चों के साथ आज समय बिताना होगा। कुछ अनचाहे खर्च भी आज होंगे। सुख साधनों की प्राप्ति होगी।आज भाग्य 82% पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक होगा।
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा, कुछ ऐसे खर्च होंगे जिन्हें चाहकर भी रोक नहीं पाएंगे। कोई भी काम पूरा होने में समस्या आएगी। इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में आज पिता की सलाह और मार्गदर्शन का फायदा होगा। तकनीकी विषयों में रुचि बढेगी।आज भाग्य 81% पक्ष में रहेगा। गणेश स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक रहेगा।
कन्या राशि के लिए आज का दिन आत्मचिंतन का रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज ध्यान देना होगा क्योंकि मानसिक भटकाव की वजह से दिक्कत आ सकती है।कोई बात बनते बनते रह सकती हैं, सरकारी योजनाओं में यदि धन का इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो वह अच्छा लाभ दे सकता है। आज भाग्य 83% पक्ष में रहेगा। श्रीविष्णु स्तोत्र का पाठ करें।
तुला राशि के लोगों को आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज दोस्तों और निकट संबंधियों से सहयोग मिल सकता है। कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन होगा। शिक्षा के मामले में ध्यान देने की जरूरत है।आज तुला राशि का भाग्य 88% पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें और शिवजी का अभिषेक भी करें।
आज शनिवार का दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है।व्यवसाय में कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है। सेहत के मामले में लापरवाही बचना होगा। आज भाग्य 81% पक्ष में रहेगा। किसी सफाईकर्मी को धन अथवा अन्न का दान दें।
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। बिगड़ा काम भी आज मधुर और संयमित वाणी से बन सकता है। सामाजिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग पाएंगे।आज भाग्य 83% पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं और माता पिता से आशीर्वाद लें।
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है। बच्चों की सेहत और शिक्षा संबंधी विषयों को लेकर इस राशि के माता पिता आज चिंतित हो सकते हैं। आज मकर राशि का भाग्य 87% पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करना लाभदायक होगा।
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।कारोबार में लाभ मिलेगा, लोहा और किराना के कारोबार से जुड़े जातकों की आज विशेष रूप से कमाई होगी।अजनबियों पर अधिक भरोसा करने से बचें।आज भाग्य 86% पक्ष में रहेगा। पीपल को तिल और गुड़ मिले जल अर्पित करें।
मीन राशि के लोगों को आज समाज में मान सम्मान मिलेगा।अपने कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। भाई बहनों से भी सहयोग मिलेगा।कोई बहुत समय से अटका का भी आज पूरा हो सकता है। आज भाग्य 88% पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और किसी जरूरतमंद को तेल अथवा उड़द का दान दें।
Also Read: केदारनाथ धाम में तैयारियां जोरों पर, 2 मई से खुलेंगे कपाट, बद्रीनाथ में 4 मई से होंगे दर्शन